Home » धर्म » 12/12 Portal: 12 दिसंबर को खुला एक खास पोर्टल, आज का दिन है बेहद शक्तिशाली!

12/12 Portal: 12 दिसंबर को खुला एक खास पोर्टल, आज का दिन है बेहद शक्तिशाली!

12/12 Portal
12/12 Portal

12/12 Portal : हर साल 12 दिसंबर आते ही आध्यात्मिक जगत में एक अलग ही हलचल शुरू हो जाती है। इसे 12-12 पोर्टल का दिन कहा जाता है। ऐसा दिन जब ब्रह्मांड की ऊर्जा को बेहद शक्तिशाली माना जाता है। कई लोग इसे एक तरह का ऊर्जा द्वार बताते हैं, जो पुराने बोझ उतारने और नई शुरुआत करने का सही समय माना जाता है। सरल भाषा में समझें, तो 12-12 पोर्टल का मतलब है। दो बार 12 का मिलना एक 12 तारीख और दूसरा दिसंबर का 12वां महीना है। आध्यात्मिक मान्यता के अनुसार, 12 का अंक पूर्णता, बदलाव और नई दिशा का प्रतीक होता है।

कहा जाता है कि इस दिन ब्रह्मांड की सकारात्मक ऊर्जा इंसानी चेतना से बहुत तेजी से जुड़ती है। ध्यान, संकल्प और आध्यात्मिक अभ्यास का असर सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक होता है।

12/12 Portal: क्यों है 12-12?

  • विशेषज्ञों का मानना है कि यह दिन आपकी ऊर्जा को संतुलित करता है। अगर दिमाग परेशान रहा हो या भीतर कोई बेचैनी हो, तो इस दिन की ऊर्जा उसे शांत करने में मदद करती है।
  • हम अक्सर कई सालों पुरानी बातें मन में ढोते रहते हैं। गुस्सा, दर्द, पछतावा… ये सब भीतर जमा रहता है। 12-12 पोर्टल इन बोझों को हल्का करने का दिन माना जाता है।
  • चाहे नए लक्ष्य हो, नया काम हो या रिश्तों में सुधार की हो। यह दिन हर तरह की नई शुरुआत के लिए बेहतरीन माना जाता है।
  • 12 दिसंबर की ऊर्जा सामान्य दिनों से कहीं गहरी महसूस होती है।

12/12 Portal: क्या करें इस दिन

  • सुबह या शाम सिर्फ 15-20 मिनट भी बैठकर सांसों पर ध्यान करें। इससे मन शांत होता है और ऊर्जा स्थिर होती है।
  • अगर किसी से नाराज हैं या खुद से नाराज हैं, तो आज छोड़ दीजिए। इससे मन हल्का होगा और नई ऊर्जा अंदर जगह बनाएगी।
  • कुछ मिनट निकालकर आने वाले महीनों के लिए अपनी इच्छाएं और लक्ष्य लिखें। माना जाता है कि इस दिन लिए गए संकल्प जल्दी पूरे होते हैं।
  • आज के दिन भारी, तैलीय खाना टालें। फल, सलाद, सादा भोजन शरीर को हल्का रखता है और ऊर्जा साफ रहती है।
  • मंदिर, कमरे या खुले आसमान के नीचे कुछ समय बैठें। मंत्र, भजन या सकारात्मक शब्द सुनना लाभदायक माना जाता है।

12/12 Portal: होता है ये फायदा

  • निर्णय लेना आसान होता है।
  • शरीर हल्का लगता है और थकान कम होती है।
  • कामों में सफलता मिलने की संभावना भी बढ़ती है।

Note: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। headlinesindianews.com इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है।

Read More : Congress की अहम बैठक से शशि थरूर गायब, सवालों का दौर शुरू; सियासी हलकों में बढ़ी हलचल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?