Vastu Tips:- कई बार घर में हमें नेगेटिव एनर्जी महसूस होने लगती है। घर में कुछ भी अच्छा नहीं लगता और भारीपन सा महसूस होता है। घर में मन नहीं लगता और नेगेटिविटी सी फैलने लगती है सुकून का पल नहीं मिल पाता थकहार कर आने के बाद भी घर का कोना-कोना आपको भारीपन और थकान जैसा महसूस करवाता है।
मन बेचैन रहता है और आसान तो सब रहता है। ऐसे में आपको यह जानना जरूरी है कि आपके घर में नेगेटिव एनर्जी का वास है जिसकी वजह से आपको ऐसा महसूस होता है। अब आपको ऐसे में नेगेटिव एनर्जी को घर से बाहर निकालने के लिए कुछ उपाय करने होंगे। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
लौंग और तेज पत्ते का उपाय
जब भी घर में ऐसा लगे की नेगेटिव एनर्जी है और घर में अच्छा नहीं लग रहा है सुकून नहीं मिल रहा है, तब ऐसे में शाम के समय पूजा करने के बाद धूप कोन और कुछ लौंग इसके साथ एक तेज पत्ता ले और इसे साथ में जलाकर घर में घूमा ले इसका धुआं पूरे घर में फैलने दे। ऐसा करने से घर में लगी हुई बुरी नजर और सभी नेगेटिविटी घर से बाहर निकल जाएगी। इसके साथ ही आप घर के किसी कोने में रात के समय थोड़ी सी पीली सरसों भी रख सकते हैं। ऐसा करने से घर से नेगेटिविटी बाहर चली जाती है।
घर के खिड़की दरवाजे खोल दे
जब भी आपके घर में नेगेटिविटी महसूस होने लगे तो आपको तुरंत घर के सभी खिड़की दरवाजे खोल देने हैं। अगर आप घर के सभी खिड़की दरवाजे खोल देते हैं और घर में शुद्ध हवा आती और फ्रेश एनर्जी आती है तो ऐसे में मन शांत होता है और घर की नेगेटिविटी बाहर चली जाती है। घर में अच्छी धूप आने दे। अगर आप इस उपाय को करते हैं तो आपको अच्छा महसूस होगा और घर से नेगेटिविटी बाहर चली जाएगी।
घर में इस चीज पर ध्यान जरूर दें
घर में कुछ बातों पर आपको खास ध्यान देना होता है। घर में व्यवस्थित तरीके से कोई भी चीज रखी होनी चाहिए। जैसे दहलीज पर बिखरे हुए जूते चप्पल नहीं होने चाहिए व्यवस्थित ढंग से जूते चप्पल को व्यवस्थित रखना चाहिए। घर के अंदर जूते चप्पल नहीं लाना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं अनजाने में तो घर में खराब एनर्जी अंदर आ जाती है। जिसकी वजह से मन अशांत और कई समस्याएं होने लगती है। इसलिए इन बातों पर खास ध्यान दें।
Read More:- मध्यप्रदेश में बर्फ जैसी ठिठुरन से लोग परेशान, कई इलाकों में पारा 1.7 डिग्री तक पहुंचा, जाने पूरी खबर





