Home » उत्तर प्रदेश » योगी ने कहा – श्रमिकों के काम का दाम नहीं दिया तो सरकार करेगी काम तमाम, मजदूर दिवस पर खास ऐलान

योगी ने कहा – श्रमिकों के काम का दाम नहीं दिया तो सरकार करेगी काम तमाम, मजदूर दिवस पर खास ऐलान

Chief Minister Yogi Adityanath:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में मजदूर दिवस पर एक खास ऐलान किया है। सीएम योगी का कहना है की फैक्ट्री संचालको और ठेकेदारों द्वारा अगर श्रमिक में काम किया है तो उन्हें काम का पैसा देना ही होगा और अगर उनके काम का पैसा नहीं दिया तो सरकार उनका काम तमाम कर देगी। जिसके लिए योगी आदित्यनाथ ने फैक्ट्री और ठेकेदारों को सख्त चेतावनी दे रखी है। श्रमिक वीर सम्मान दिवस पर उन्होंने कहा कि मजदूरी देने के वक्त उसे टरका दिया जाता है, लेकिन काम करवाने के टाइम काम करवाया जाता है लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा श्रमिक को उनके काम का दाम देना ही होगा।

सीएम योगी ने किया सभा को संबोधित

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में श्रमवीर गौरव कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बात का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री का कहना है कि प्रमुखों के ठहरने के लिए श्रमिक डॉरमेट्री के साथ सस्ती कैंटीन भी तैयार की जाएगी। श्रमिकों को अच्छा और सस्ता भोजन देने के साथ मनोरंजन और स्नान घर के साथ सुरक्षा भी प्रदान की जाएगी।

इतना ही नहीं उनका कहना है कि अब तक लगभग 12 लाख 26 हजार श्रमिकों को आयुष्मान कार्ड की सुविधा मिल चुकी है। अब शेष 1583000 श्रमिकों का आयुष्मान कार्ड बनाना बाकी है। हर साल करीब 80 लाख लोगों को हर साल 5 लाख के निशुल्क इलाज की सुविधा मिलती है।

प्रदेश में मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तरप्रदेश के लोगों को प्रदेश के अंदर ही और रोजगार मिल रहा है। उत्तरप्रदेश के लगभग 3 करोड़ से ज्यादा लोग MSME में काम मिल चुका है। प्रदेश के लगभग 65 लाख लोगों को नया रोजगार मिल रहा है। आज प्रदेश का हर व्यक्ति यूपी के अंदर अपनी प्रतिभा का लाभ उठाता नजर आ रहा है।

श्रमिकों के बच्चे बनेंगे अधिकारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि सरकार ने प्रदेश के हर मंडल में एक-एक अटल आवासीय विद्यालय तैयार कर दिए हैं। एक विद्यालय में 1000 बच्चे पढ़ सकते हैं। वहीं केंद्रीय नवोदय और सैनिक विद्यालयों के शिक्षकों और प्रधानाचार्य की नियुक्ति की गई है। जिसके मुताबिक श्रमिकों के बच्चों के राष्ट्र निर्माण की अग्रिम पंक्ति में खड़ा होगा और श्रमिक का बच्चा श्रमिक नहीं बल्कि एक अधिकारी बनेगा।

Read More:- छत्तीसगढ़ के कोरबा पावर प्लांट के ट्रांसफार्मर में लगी आग, आग लगते ही आसपास मचा हड़कंप, बिजली हुई गुल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?