Home » उत्तर प्रदेश » किसानों को योगी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, योजना के तहत किसानों के खाते में पहुंचे 460 करोड़ रुपए

किसानों को योगी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, योजना के तहत किसानों के खाते में पहुंचे 460 करोड़ रुपए

Yogi Sarkaar:- योगी सरकार की तरफ से किसानों के लिए एक अहम फैसला लिया गया है। जिसके अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2.51 लाख किसानों और लगभग 3500 परिवारों के बैंक अकाउंट में लगभग 460 करोड़ रुपए की राशि डाली है। वही फसल बीमा योजना के तहत 250 करोड़ और कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत लगभग 175 करोड़ की राशि सहायता के रूप में प्रदान की गई है। वही आपका मित्र कार्यक्रम के तहत युवाओं को प्रशिक्षण देने पर जोर दिया जा रहा है।

शनिवार को मिला किसानों को तोहफा

उत्तरप्रदेश में किसानों को योगी सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा दिया गया। किसानों के खाते में लगभग 460 करोड़ रुपए की धनराशि भेजी गई। कई योजनाओं के तहत यह धनराशि किसानों के खातों में भेजी गई है। लगभग 2.1 लाख किसानों को सरकार की तरफ से यह धनराशि मिली है।

पीएम मोदी ने किया बड़ा अभियान शुरू

हाल ही में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि राज्य में आपदा मैनेजमेंट में सबसे पहले आपदा मित्र ही हो सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एक बड़ा अभियान शुरू किया गया है। सीएम योगी का कहना है कि उत्तरप्रदेश की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी के इस कार्य को आगे बढ़ाने की पहल हुई है।

खासतौर पर 25 जिलों में NCC, NSS, NYKS, भारत स्काउट एंड गाइड्स समेत लगभग 29772 युवा वॉलंटियर्स कॉविड ट्रेनिंग दी गई है। इसके साथ ही आपदा मित्र से जुड़े सभी प्रोग्राम को आगे बढ़ाया गया और सरकार जैसे ही बदले हमने तुरंत ही इसको लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Read More:- उत्तराखंड में 12वीं की बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, इस साल 215252 विद्यार्थी होंगे शामिल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?