Year Ender 2025 : साल 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचा। कप्तान हरमनप्रीत कौर की नेतृत्व में टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता। इससे पहले भारत को 2005 और 2017 में निराशा हाथ लगी थी। हरमनप्रीत की टीम की उपलब्धि की तरह, दीपिका टीसी की नेतृत्व वाली दृष्टिबाधित महिला टीम ने भी वर्ल्ड कप जीतकर भारत का नाम रौशन किया। फाइनल में श्रीलंका को हराकर टीम ने यह संदेश दिया कि कठिन परिस्थितियों में भी मेहनत रंग लाती है।
महज 19 साल की उम्र में दिव्या देशमुख ने महिला शतरंज वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया। यह खिताब जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। शतरंज के इस दिमागी खेल में उनकी जीत ने यह साबित किया कि युवा प्रतिभा भी विश्व स्तर पर भारत का मान बढ़ा सकती है।
Year Ender 2025 : पैरा तीरंदाजी में शीतल देवी की चमक
18 साल की पैरा निशानेबाज शीतल देवी ने पैरों की मदद से विश्व स्तर पर सटीक निशाने लगाकर पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीता। जैसमिन लाम्बोरिया और मीनाक्षी हुड्डा ने वर्ल्ड मुक्केबाजी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम गौरवान्वित किया। जैसमिन से 2028 ओलंपिक में भी पदक की उम्मीद है, जिससे भारतीय महिला मुक्केबाजों के लिए भविष्य उज्ज्वल नजर आता है।
मीराबाई चानू का लगातार दबदबा
वेटलिफ्टिंग स्टार मीराबाई चानू ने इस साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल और कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में पीठ दर्द के बावजूद गोल्ड मेडल जीतकर अपनी क्षमता साबित की। उनकी यह उपलब्धि भारतीय खेल में निरंतरता और दृढ़ संकल्प की मिसाल है। भारतीय महिला कुश्ती की उम्मीद बनकर उभरी अंतिम पंघाल ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। इस सफलता ने यह दिखाया कि कठिनाइयों और डोपिंग विवादों के बावजूद भारतीय महिला पहलवानों का हौसला कायम है।
2025 ने यह साबित कर दिया कि भारतीय महिलाएं खेल के हर क्षेत्र में दम दिखा सकती हैं। 2026 में कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंचों पर उनका प्रदर्शन और भी रोमांचक होगा। देशभर की नजरें अब इन खिलाड़ियों पर टिकी हैं।
Read More : Air Purifiers: गंदी और अशुद्ध हवा को चुटकी में करेगा साफ, मात्र इतने रुपए में मिल रहा जबरदस्त एयर प्यूरीफायर





