Xiaomi Watch S5:- शाओमी की तरफ से हाल ही में चीन में हुए इवेंट में नया लैपटॉप पेश किया गया इसके साथ ही एक नई स्मार्टवॉच भी पेश की गई है। कंपनी इस बात का दावा करती है कि यह स्मार्टवॉच 21 घंटे तक परफॉर्मेंस देगी। स्मार्टवॉच में आपको कई जबरदस्त फीचर्स देखने को मिलेंगे। कंपनी की स्मार्टवॉच लाइनर में सबसे नया एडिशन है। स्मार्टवॉच में आपको पांच कलर ऑप्शन मिल जाते हैं, साथ ही इतने तगड़े फीचर्स मिलते हैं कि आपको इसके बारे में जानकर हैरानी होगी। इसको कनेक्टिविटी के हिसाब से सेल्यूलर और ब्लूटूथ के साथ प्लस सेल्यूलर मॉडल भी लॉन्च किया गया है।
शाओमी स्माटवॉच की कीमत
शाओमी स्मार्टवॉच की कीमत की अगर बात करें तो इसके अलग-अलग मॉडल की अलग-अलग कीमत है। जिसमें आपको ब्लूटूथ ऑन क्लासिक मॉडल के लिए लगभग 16000 रुपए देने होंगे वही ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाले फैशन मॉडल की कीमत ₹19000 रखी गई है। इसके अलावा लीटर स्टेप वाले eSIM वाले मॉडल की कीमत ₹19000 रखी गई है।
शाओमी स्मार्टवॉच की खासियत
शाओमी की स्मार्टवॉच में आपको S5 उन डिवाइस के साथ कंफर्टेबल है जो एंड्रॉयड 8 और उनके नए वर्जन और iOS 14 और उसके बाद के वजन पर चलते हैं। ऐसे में शाओमी की नई वॉच 1.48 इंच अमोलेड टच स्क्रीन से लैस है। उसके साथ ही इसमें 2500 नेता तक का पिक ब्राइटनेस भी मिल जाता है और 323 पीपीआई की पिक्सल डेंसिटी देखने को मिल जाती है। स्मार्टवॉच में 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं।
शाओमी स्मार्टवॉच के फीचर्स
शाओमी की इस स्मार्टवॉच में आपको हेल्थ मॉनिटरिंग जैसे कई फीचर्स मिल जाते हैं। जिसमें वॉच में गैलरी काउंटर, पीडोमीटर, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लिप मॉनिटरिंग, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग और ब्लड ऑक्सीजन लेवल ट्रैकिंग फॉल डिटेक्शन और मेंस्ट्रूअल साइकिल ट्रैकिंग भी मिल जाता है। कंपनी की इस स्मार्टवॉच इस बात की भी जानकारी देती है कि आप सोते समय कैसे सांस लेते हैं। इतना ही नहीं इसमें आपको सेंसर की लिस्ट में हार्ट रेट सेंसर, Sp02 ब्लड ऑक्सीजन सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, जियोमेग्नेटिक सेंसर, बेरोमीट्रिक प्रेशर सेंसर और एम्बिएंट लाइट सेंसर शामिल किए गए है।
स्मार्टवॉच की बैटरी लाइफ
कंपनी की इस स्मार्टवॉच में आपको 815mAh की शानदार बैटरी मिल जाती है जो कि नॉर्मल यूज़ करने पर लगभग 21 दिनों तक परफॉर्मेंस देती है। रेगुलर हेल्थ मॉनिटरिंग 14 दिनों तक और AOD चालू होने पर लगभग 9 दिनों तक आराम से चलती है। इसके साथ ही इसमें आपको 5ATM वाटर रेसिस्टेंट लेवल मिल जाता है।
Read More:- बद्रीनाथ धाम ढका 2 फीट बर्फ की चादर से, लगातार जारी है बर्फ का सिलसिला




