Home » उत्तर प्रदेश » Women Safety: छात्राओं ने देखा महिला थाने का कामकाज, साइबर अपराध से बचने के बताए तरीके

Women Safety: छात्राओं ने देखा महिला थाने का कामकाज, साइबर अपराध से बचने के बताए तरीके

Women Safety : महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को श्री रत्न मुनि जैन इंटर कॉलेज की छात्राओं को महिला थाने का भ्रमण कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को थाने की कार्यप्रणाली समझाने के साथ सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए। महिला थाने के एसआई अरुण कुमार ने छात्राओं को बताया कि महिलाओं से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई के लिए महिला थाना बनाया गया है।

यहां महिला पुलिसकर्मी तैनात रहती हैं, ताकि शिकायतकर्ता अपनी समस्या सहजता से बता सकें। उन्होंने छात्राओं को यह भी बताया कि प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क की सुविधा उपलब्ध है।

Women Safety

एसआई ने छात्राओं से कहा कि यदि कॉलेज या आसपास कोई उन्हें परेशान करता है तो सबसे पहले इसकी जानकारी अपने परिजनों को दें। यदि वहां से कार्रवाई नहीं होती है तो स्कूल प्रबंधन को जानकारी दें। इसके बाद भी समस्या का समाधान न हो तो पुलिस से संपर्क करने में संकोच न करें। पुलिस उनकी शिकायत सुनकर आवश्यक कार्रवाई करेगी। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बारे में भी जागरूक किया गया। पुलिस ने फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सीमित और सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने की सलाह दी। छात्राओं से कहा गया कि वे अनजान लोगों को सोशल मीडिया पर दोस्त न बनाएं, क्योंकि साइबर ठग दोस्ती के बहाने लोगों को अपने जाल में फंसा सकते हैं।

112 पर करें कॉल

छात्राओं को सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस ने बताया कि ऑटो या बस में सफर के दौरान कोई व्यक्ति गलत हरकत करता है या परेशान करता है तो तत्काल 112 पर फोन कर पुलिस की मदद ली जा सकती है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने के बाद टीम जल्द मौके पर पहुंचकर सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करती है। भ्रमण के दौरान छात्राओं को महिला थाने में शिकायत दर्ज कराने से लेकर पुलिस की ओर से की जाने वाली कार्रवाई तक की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कॉलेज के उप प्रधानाचार्य प्रह्लाद शर्मा, शिक्षिका निशा वर्मा और पूनम सिंह भी मौजूद रहीं।

Read More : Agra को मिली रेल सुविधा, ईदगाह स्टेशन पर रुकेगी प्रयागराज-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?