इस समय बिहार के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार में मॉनसून की इंट्री के साथ पूरे बिहार में मौसम का रुख बदल गया है। सभी जिलों में तेज बारिश शुरू है। वहीं इसके बाद बाढ़ ने बिहार में अपना तांडव दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य के नेपाल से सटे सीमावर्ती इलाकों में लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। गंडक बराज वाल्मीकि नगर से 4 लाख से अधिक पानी गंडक नदी में छोड़ा गया है। इसके बाद गंड़क दियारा के चार प्रखंडों के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। गंडक नदी में बाढ़ आने से प्रशासन ने छोटी नावों का परिचालन बंद कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, बगहा की सलहा पंचायत के बरिआरवा गांव के झारमहुई में मसान नदी के बाढ़ का पानी पूरे गांव में प्रवेश कर गया है। एक-दूसरे गांव से संपर्क मार्ग भी टूट गया है। वहीं नौरंगिया के फचफेडवा गांव पर खतरा बढ़ गया है। क्योंकि मनोर नदी का दबाव भारी बारिश के साथ ही पहाड़ नदियों के जल स्तर में लगातार वृद्वि जारी है।