Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश में अप्रैल का महीना शुरू होते हुए लौटेगा आंधी-बारिश का दौर, जाने आज के मौसम का हाल

मध्यप्रदेश में अप्रैल का महीना शुरू होते हुए लौटेगा आंधी-बारिश का दौर, जाने आज के मौसम का हाल

Weather News:- अप्रैल का महीना शुरू होते ही आंधी बारिश और तूफान का सिलसिला शुरू हो जाएगा। 1 अप्रैल से लेकर 4 अप्रैल तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलेंगी और बारिश के साथ-साथ कई जगहों पर देखने को मिलेगा। लेकिन मौसम फिर करवट लेगा और 15 अप्रैल के बाद मध्यप्रदेश में तेज गर्मी और लू का असर देखने को मिलेगा। कई जिलों में तापमान 45 डिग्री से ऊपर जा सकता है, ऐसी संभावना जताई जा रही है। अगले हफ्ते भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा। तापमान में अचानक तगड़ा उछाल आएगा।

कई जिलों में मौसम बदलेगा

मध्यप्रदेश के कई जिलों में मौसम अचानक से बदलेगा जिसका असर 24 घंटे में देखने को मिलेगा। ऐसे में ग्वालियर, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, शहडोल, आगर-मालवा, सीहोर, खंडवा, बुरहानपुर, इंदौर, उज्जैन, धार, बड़वानी समेत कई जिलों में आंधी तूफान और बारिश का मौसम देखने को मिलेगा। आने वाले चार दिनों तक मौसम के चलते ठंडक देखने को मिलेगी इसके बाद अचानक से मौसम बदलेगा और गर्मी बढ़ने लगेगी।

यहां सबसे ज्यादा गर्मी का असर

मध्यप्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है ऐसे में गर्मी बढ़ती नजर आ रही है। नर्मदापुरम में तापमान 40 डिग्री के ऊपर जा चुका है। वही खजुराहो, दमोह, रतलाम और नौगांव में भी पर 39 डिग्री के आसपास जा पहुंचा है। इसके साथ ही कई शहरों में जैसे भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में तापमान 36 से 37 डिग्री तक जा पहुंचा है। कई शहरों का तापमान बढ़ने से गर्मी लगातार बढ़ रही है।

नया सिस्टम हुआ सक्रिय

मध्यप्रदेश में चक्रवाती सिस्टम और ट्रक सक्रिय है जिसकी वजह से पश्चिम विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच जाता है तब ऐसे में सामान्य डिग्री से यह कई गुना ज्यादा ऊपर है। इससे हीट वेव की स्थिति बन जाती है। प्रदेश के कई हिस्सों में यही हालात देखने को मिलेंगे।

मौसम में बार-बार परिवर्तन

मध्यप्रदेश में मौसम बार-बार बदल रहा है ऐसे में ओले और बारिश से फसलों को भी नुकसान देखने को मिल रहा है। मार्च में भी आंधी तूफान और बारिश देखने को मिली अब अप्रैल का मौसम भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है।

Read More:- सोने-चांदी की कीमतों को लेकर मार्केट में हलचल, जाने आज कितना चल रहा बाजार भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?