Home » राशिफल / ज्योतिष शास्त्र » शंख की मदद से होगा वास्तु दोष दूर? जाने क्या करना होगा उपाय

शंख की मदद से होगा वास्तु दोष दूर? जाने क्या करना होगा उपाय

Vastu Tips:- अक्सर हमारे घर में मंदिर में शंख रखा होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह बजाने के अलावा भी कई कार्यो में काम आता है। अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो यह वास्तु दोष दूर करने के लिए मददगार साबित होता है। अगर आपके घर में भी वास्तु दोष लगा हुआ है। जिसकी वजह से आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और जिंदगी में तनाव बना हुआ है।

रोजाना नई-नई समस्याएं उत्पन्न हो रही है ऐसे में इस वास्तु दोष को दूर करने के लिए आपको एक आसान सा उपाय करना होगा। घर में वास्तु दोष को दूर करने का यह उपाय शंख से जुड़ा हुआ है। आइए इस उपाय के बारे में विस्तार से जानते हैं।

शंख से दूर होगा वास्तु दोष

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में शंख बजाना बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर आप घर में दक्षिणावर्त और वामावर्त शंख रखते हैं तो इससे वास्तु दोष दूर हो जाता है। शंख अगर दक्षिणावर्त रखते हैं तो ऐसे में मां लक्ष्मी स्वयं आपके घर में चल कर आती है माना जाता है कि इस शंख की आवाज बहुत दूर तक जाती है और किसी प्रकार की समस्या इसके सामने नहीं टिक पाती है। इसके अलावा वास्तु दोष के लिए दक्षिणावर्ती शंख उस दिशा में रखना चाहिए। जिस दिशा में आपके घर में वास्तु दोष है। ऐसा करने से वास्तु दोष समाप्त हो जाता है।

सावधानियां बरतें

अगर आपके घर में कुछ नियमों का पालन किया जाता है या कुछ सावधानियां बढ़ती जाती है तो ऐसे में वास्तु दोष दूर-दूर तक आपके घर में नहीं आएगा। अगर घर में शंख को ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व दिशा में रखते हैं तो ऐसे में इस बात का ध्यान रखें कि इसे सिद्ध जमीन पर नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा कई लोग जो शिवलिंग पर शंख से जल चढ़ाते हैं ऐसी गलती बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।

वास्तु के अनुसार अगर आप शंकर में चावल रखते हैं तो यह बहुत शुभ माना जाता है। इसके साथ ही समय-समय पर इसकी साफ सफाई बहुत जरूरी है। अगर आप इन नियमों का पालन करते हैं तो आपके घर में वास्तु दोष कभी नहीं आएगा।

Read More:- मां लक्ष्मी के इन मंत्रों का जाप करेगा सारे संकट दूर, जीवन में भर जाएगी खुशियों की बहार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?