T20 Series:- भारत की टीम आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच खेलेगी। भारत की टीम आज पांच मैचों की T20 सीरीज के चौथे मुकाबला के लिए मैदान में उतरेगी और नया इतिहास कायम करने की पूरी कोशिश करेगी। आज 17 दिसंबर को लखनऊ में भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में यह T20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जायेगा। इस मुकाबले में भारत की टीम अगर जीत अपने नाम लिखती है तो आज एक नया इतिहास कायम होगा।
लेकिन वही साउथ अफ्रीका की टीम अब तक T20 सीरीज में एक भी मैच हारी नहीं है। अब देखना यह होगा कि साउथ अफ्रीका या फिर भारत कौन अपने नाम यह किताब लिखता है। आने वाला अगला मुकाबला लखनऊ या अहमदाबाद में 19 दिसंबर को हो सकता है। भारतीय टीम पूरी कोशिश करेगी की जीत उनके हाथ लगे।
T20 इंटरनेशनल क्रिकेट
साउथ अफ्रीका की तरफ से अब तक T20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में केवल दो बार पांच मैचों की T20 सीरीज में भाग लिया है। इसमें से एक टीम ने उसे सीरीज को जीत लिया जबकि एक सीरीज में 2-2 ड्रॉ रहा है। लेकिन ऐसे में अब साउथ अफ्रीका को हारने का डर हो सकता है क्योंकि इस बार उनके सामने टीम इंडिया खड़ी है।
अगला T20 होगा 19 दिसंबर
इंडिया की टीम अगर इस चौथे T20 को जीत जाती है या फिर 19 तारीख को होने वाले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस क्रिकेट को जीत जाती है तो यह सीरीज इंडिया के नाम हो जाएगी। इससे पहले भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने एक सीरीज जीती है। ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास एक मौका है जब वह नया रिकॉर्ड कायम कर सकते हैं।
Read More:- कोहरे की चादर में ढका मध्यप्रदेश, सर्दी में हो रही लगातार बढ़ोतरी, पारा 5 डिग्री से भी कम





