Home » राशिफल / ज्योतिष शास्त्र » Vastu Tips:- आखिर बिस्तर पर क्यों नहीं खाना चाहिए खाना? जाने क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Vastu Tips:- आखिर बिस्तर पर क्यों नहीं खाना चाहिए खाना? जाने क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Vastu Tips:- वास्तु के अनुसार घर में कई ऐसी बातें है जिस पर आपको खास ध्यान देना होता है। वास्तु के अनुसार बिस्तर पर खाना खाना बहुत ही अशुभ माना जाता है। इससे कई नुकसान होते हैं और जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। अक्सर कहीं ऐसे लोग होते हैं जिन्हें इस बारे में ज्ञान नहीं होता है कि घर में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

खाने पीने की दिशा कौन सी है और कौन सी सही जगह है जिसके बारे में वह जानकारी न होने की वजह से गलती करते हैं। इसीलिए आज हम आपको बताते हैं कि बिस्तर पर बैठकर खाना क्यों नहीं खाना चाहिए आइए इससे होने वाले नुकसानों के बारे में जानते हैं।

बेड पर खाना खाने के नुकसान

अक्सर कई लोग ऐसे होते हैं जो अपने घर में बिस्तर पर बैठकर टीवी चलाते हुए मनोरंजन के तौर पर आराम से बैठकर खाना खाते हैं। ऐसा करना वास्तु के अनुसार बिल्कुल सही नहीं है। वास्तु के नियमों के अनुसार ऐसा करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती है और उसे राहु का नकारात्मक प्रभाव घर में पड़ने लगता है। जिसकी वजह से दरिद्रता घर में आती है धन की हानि होती है और मन अशांत रहता है। इसके अलावा इससे नींद में भी दिक्कत आती है और कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसीलिए बिस्तर पर बैठकर कभी खाना नहीं खाना चाहिए।

खाना कहां बैठकर खाना चाहिए

खाना खाते समय कुछ वास्तु के नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। वास्तु के मुताबिक खाना खाने के लिए पूर्व या फिर उत्तर दिशा में बैठना बहुत शुभ माना जाता है। वास्तु की माने तो जमीन पर बैठकर खाना खाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और सब कुछ सकारात्मक बना रहता है। इसके अलावा डाइनिंग टेबल पर बैठकर खाना खाना भी बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए डाइनिंग टेबल पर बैठकर पूर्व और उत्तर की दिशा की तरफ ही बैठे। इस दिशा में बैठकर खाना खाना सही माना जाता है।

Read More:- जंगली भालू ने किया महिला पर हमला, घायल महिला को इलाज के लिए हायर सेंटर किया गया रेफर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?