कलयुग में भगवान हनुमान को शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है। आज के समय में लोग भगवान हनुमान को सबसे ज्यादा जागृत मानकर उनकी पूजा करते हैं। कलयुग में सबसे ज्यादा माने जाने वाले और पूजे जाने वाले भगवान में बजरंगबली का भी नाम आता है। बजरंगबली शक्ति और साहस के प्रतीक है। बजरंगबली एक ऐसे भगवान है जिन्हें सिंदूर चढ़ाया जाता है। आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि भगवान हनुमान को सिंदूर क्यों चढ़ाया जाता है और उन्हें सिंदूर इतना प्रिय क्यों है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
बजरंगबली को सिंदूर क्यों चढ़ाया जाता है?
मान्यता है एक बार जब माता सीता अपनी मांग में सिंदूर लगा रही थी उस समय हनुमान जी बड़े ही कौतूहल के साथ उनके पास गए और पूछा की ‘माता’ आप यह माथे पर क्या लग रही है? इससे क्या होता है? तब माता सीता ने मुस्कुराते हुए बजरंगबली को जवाब दिया पुत्र यह सिंदूर है इसे लगाने से प्रभु श्री राम की आयु लंबी होगी और वह हमेशा खुश रहेंगे प्रसन्न रहेंगे। इतना सुनते ही बजरंगबली ने कहा जब इतना सा सिंदूर लगाने पर प्रभु की आयु लंबी होगी और वह खुश रहेंगे तो क्यों ना मैं अपने पूरे शरीर पर सिंदूर को लगा लूं तब ऐसे में प्रभु हमेशा के लिए अमर और सुखी हो जाएंगे। ऐसा सोचकर बजरंगबली ने अपने पूरे शरीर पर सिंदूर लगा लिया। सब यह देखकर हैरान रह गए।
हनुमान को सिंदूर में देख प्रभु श्री राम ने दिया वरदान
हनुमान जी को जब सिंदूर में सना हुआ देखा तब प्रभु श्री राम ने उनसे पूछा यह क्या है- तब हनुमान जी ने जवाब दिया प्रभु माता आपकी आयु बढ़ाने के लिए सिंदूर लगाती है। मैंने अपने शरीर पर इसीलिए इसे लगा लिया ताकि आप सदैव के लिए अमर हो जाए। इतना सुनते ही प्रभु श्री राम ने भावुक होकर उनको वरदान दिया कि जो भी आज से तुम्हें सिंदूर अर्पित करेगा उस पर मेरी हमेशा कृपा बनी रहेगी और उसके सभी कष्ट दूर होंगे।
सिंदूर का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व
बजरंगबली को सिंदूर चढ़ाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और साहस आता है। अगर आप सिंदूर को चमेली के तेल में मिलाकर चढ़ाते हैं तो इसे चोला चढ़ाना कहा जाता है।
अगर हनुमान जी को आप सिंदूर चढ़ाते हैं तो सिंदूर का रंग लाल और नारंगी होता है। ऐसा करने से मंगल दोष और शनि की बधाए शांत हो जाती है। इससे जीवन में सभी मंगल होता है।
Read More:- साल 2026 में जनवरी महीने में पड़ रहे कई त्यौहार, देखे जनवरी महीने में त्यौहारों की लिस्ट





