Home » राशिफल / ज्योतिष शास्त्र » वास्तु के मुताबिक घर में किस दिशा में टीवी लगाना है शुभ? जाने सही दिशा

वास्तु के मुताबिक घर में किस दिशा में टीवी लगाना है शुभ? जाने सही दिशा

Vastu Tips:- वास्तु के अनुसार घर में ऐसे कई कार्य होते हैं जो आपको नियम के अनुसार करने चाहिए अगर आप नियम के अनुसार इन कार्यों को करते हैं तो घर में बरकत बनी रहती है और कोई भी ऊर्जा घर में नहीं आ सकती हैं। घर में अगर आप भी टीवी लगाना चाहते हैं तो आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि घर में किस दिशा में टीवी लगाना शुभ माना जाता है, क्योंकि घर में टीवी लगाना सही दिशा में बहुत जरूरी होता है।

अगर आप टीवी को गलत दिशा में घर में लगाते हैं तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है और इसका प्रभाव आपके घर पर गलत पड़ सकता है। इसीलिए टीवी लगाने से पहले इस बात का खास ख्याल रखें की टीवी सही दिशा में लगी है।

टीवी किस दिशा में लगाएं

वास्तु के मुताबिक अगर आप घर में टीवी लगाते हैं तो आपको इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि टीवी लिविंग एरिया में लगी हो। टीवी का मुख हमेशा पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए यह शुभ माना जाता है। इसके अलावा पूर्व दिशा में टीवी लगाने से घर में पॉजिटिविटी बनी रहती है। गलती से भी वास्तु के मुताबिक टीवी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में सब की हेल्थ पर असर पड़ता है मन बेचैन रहता है और यह वास्तु के अनुसार अशुभ माना जाता है। अगर आप टीवी लिविंग रूम के अलावा कहीं लगाना चाहते हैं तो ऐसे में आप उत्तर पश्चिम दिशा की ओर लगा सकते हैं।

यह सावधानियां बरते

वास्तु के मुताबिक अगर आप घर में टीवी लगाते हैं तो हमेशा टीवी को ढक कर रखना चाहिए। गलती से भी टीवी पर किसी चीज का प्रतिबिंब नहीं पढ़ना चाहिए क्योंकि यह अशुभ माना जाता है। इस बात का खास ख्याल रखें की टीवी पर कभी भी धूल नहीं जमनी चाहिए। इसको समय-समय पर साफ सफाई से रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार उत्तर पूर्व दिशा में टीवी कभी भी नहीं लगना चाहिए या अशुभ माना जाता है। इसके अलावा आप दक्षिण पश्चिम दिशा में टीवी लगा सकते हैं यह शुभ होता है। इन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।

Read More:- छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सड़क हादसे में हुई बढ़ोतरी, सड़क सुरक्षा में बड़ी चूक से हो रहे हादसे

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?