Home » राशिफल / ज्योतिष शास्त्र » वर्क फ्रॉम होम के लिए कौन सी दिशा मानी जाती है शुभ, जाने कैसे खुलेगा सफलता का ताला

वर्क फ्रॉम होम के लिए कौन सी दिशा मानी जाती है शुभ, जाने कैसे खुलेगा सफलता का ताला

Vastu Tips:- अक्सर कई लोग आज के समय में वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं ऐसे में कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि किस दिशा में बैठकर वर्क फ्रॉम होम में काम करना चाहिए कौन सी दिशा शुभ होती है और कौन सी दिशा अशुभ मानी जाती है। किस दिशा में बैठकर काम करने से सफलता मिलती है और सभी कार्य शुभ होते हैं। घर का बाहर होना और दिशा बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है।

ऐसे में मान्यता है कि अगर आप सही दिशा में बैठकर कार्य नहीं करते हैं तो घर में वास्तु दोष आने लगता है। इसलिए आपको सही दिशा में बैठकर कार्य करना चाहिए जिससे कि परिवार के बीच कलह, विवाद और तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न ना हो। आइए सही दिशा के बारे में विस्तार से जानते हैं।

वास्तु के अनुसार कौन सी दिशा है शुभ?

वास्तु के मुताबिक अगर आप वर्क फ्रॉम होम करते हैं तब आपको इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि आप काम करते समय कौन सी दिशा में बैठते हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना है कि उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा काम करने के लिए सबसे शुभ मानी जाती है। इसके अलावा पूर्व और उत्तर दिशा सबसे शुभ होती है। इस बात का खास ध्यान रखें कि जिस दिशा में आप बैठते हैं उसके पीछे एक कठोर दीवार होनी चाहिए जिससे की स्थिरता बने रहे।

लैपटॉप या गैजेट को रखने की सही जगह

अगर आपके पास में लैपटॉप या कोई अन्य गैजेट है तो आपको इसे किस दिशा में रखना चाहिए। इसके बारे में बताएं तो आपको दक्षिण पूर्व हिस्से में लैपटॉप या गैजेट्स को रखना चाहिए इससे आपका मन काम में लगता है और फोकस बढ़ने लगता है। ऐसा करना शुभ माना जाता है।

सावधानियां बरतें

आपको वास्तु के मुताबिक कुछ बातों का खास ध्यान रखना होता है। जैसे अगर आप बेडरूम में कार्य करते हैं तो यह अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से शरीर में सुस्ती आती है। काम करने के लिए आपको बेडरूम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए उसके लिए अलग से कमरा चुने और उत्तर या पूर्व दिशा की तरफ चेहरा करके बैठना चाहिए। वास्तु के मुताबिक यह शुभ माना जाता है।

Read More:- अमित शाह आएंगे 7 मार्च को हरिद्वार के दौरे पर, कई विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?