Vastu Tips:- वास्तु के मुताबिक घर में ऐसी कई चीज होती है जिनका सही जगह पर होना बहुत जरूरी होता है। अक्सर महिलाओं को सजने सवरने के लिए ड्रेसिंग टेबल की जरूरत पड़ती है जिस पर वह अपने सभी श्रृंगार के सामान रखती है। महिलाओं के जीवन में मेकअप और ड्रेसिंग टेबल का एक अहम रोल होता है। जिसे महिलाएं अपने कमरे में रखती है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि ड्रेसिंग टेबल का सही दिशा में रखा होना बहुत जरूरी होता है। अगर ड्रेसिंग टेबल गलत दिशा में रखा जाए तो इससे दांपत्य जीवन पर बहुत बुरा असर पड़ता है। इससे आपके दांपत्य जीवन में आने वाली खुशियां हमेशा के लिए खत्म हो जाती है। इसीलिए आइए अब हम आपको बताते हैं कि ड्रेसिंग टेबल किस दिशा में रखा होना चाहिए और किस दिशा में नहीं रखना चाहिए।
ड्रेसिंग टेबल रखने की सही दिशा
अगर आपके घर में बेडरूम में आप ड्रेसिंग टेबल रखते हैं इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि ड्रेसिंग टेबल हमेशा घर के पूर्व या पश्चिम या फिर उत्तर दिशा में रखी होनी चाहिए। इसके अलावा अगर आप किसी दिशा में ड्रेसिंग टेबल को रखना चाहते हैं तो आपको पूर्वोत्तर या फिर पश्चिमोत्तर दिशा में रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार इन दिशा में ड्रेसिंग टेबल रखने से दांपत्य जीवन अच्छा बीतता है और पति-पत्नी के बीच रिश्ता अच्छा बना रहता है।
गलत दिशा कौनसी है?
अगर आप घर में वास्तु के मुताबिक ड्रेसिंग टेबल दक्षिण या फिर दक्षिण- पश्चिम या फिर दक्षिण – पूर्व दिशा में रखते हैं तो यह अशुभ माना जाता है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए अगर आप ड्रेसिंग टेबल को दक्षिण पूर्व दिशा में रखते हैं तो यह आज के क्षेत्र में पानी जैसा कार्य करता है। इस दिशा में टेबल नकारात्मक प्रभाव डालता है और घर में कई आकस्मिक दुर्घटनाएं हो सकती है। इससे जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर भी असर देखने को मिलता है। शुभ कार्यों में बढ़ाएं आती है और कई समस्याएं उत्पन्न होती है। इसलिए हमेशा ड्रेसिंग टेबल को दिशा देखकर ही रखें।
Read More:- छत्तीसगढ़ के सुकमा में दो महिला और चार नक्सलियों ने किया सरेंडर, चारों पर किया था लाखों का इनाम घोषित





