Tulsi Puja Day:- तुलसी पूजन दिवस का हिंदू धर्म में एक खास महत्व होता है। इस दिन तुलसी माता की पूजा की जाती है। तुलसी पूजन हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। तुलसी पूजनीय है और इसके साथ ही औषधीय गुणों से भरपूर होती है। तुलसी भगवान विष्णु को बेहद प्रिय होती है। इसलिए इसकी पूजा करने से घर में सुख शांति और समृद्धि का वास होता है। तुलसी की पूजा करने से सभी दुख नष्ट हो जाते हैं। तुलसी पूजन दिवस 25 दिसंबर को मनाया जाएगा। इस दिन देवी तुलसी की पूजा की जाती है उन्हें मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। तुलसी की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है।
तुलसी पूजन का शुभ मुहूर्त
हर साल तुलसी पूजन 25 दिसंबर को मनाया जाता है, लेकिन उसका शुभ मुहूर्त हर बार अलग-अलग होता है। इस साल तुलसी पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह के समय 5:25 से लेकर 6:19 तक है। तुलसी की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह के समय 8:00 बजे से लेकर 10:00 तक है। उसके बाद शाम के समय में इसका शुभ मुहूर्त 5:30 से लेकर 7:00 तक है। इन शुभ मुहूर्त में आप तुलसी का पूजन कर सकते हैं। इस मुहूर्त में तुलसी का पूजन करना शुभ माना जाता है।
तुलसी पूजन करने का तरीका
तुलसी पूजन करते समय आपको कई बातों का ध्यान रखना होता है। इसके लिए सबसे पहले सुबह उठकर नहा ले और स्वच्छ कपड़े पहन ले। उसके बाद आप तुलसी के पौधे पर जल अर्पित कर सकते हैं और पौधे के चारों ओर साफ-सफाई करके इस पर हल्दी कुमकुम चढ़ाए इसके बाद तुलसी के पौधे पर लाल चुनरी और लाल फूल के साथ 16 सामग्रियां अर्पित करें। इसके बाद तुलसी के पास घी का दीपक प्रज्वलित करें। तुलसी का दीपक प्रज्वलित करने के बाद तुलसी के पौधे की परिक्रमा करें और मंत्रों का जाप करें। इसके बाद तुलसी माता को भोग लगाए।
Read More:- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बहुप्रशिक्षित चुनाव की मतदान सूची हुई जारी, आज भरें जाएंगे नामांकन





