WhatsApp New Feature : दुनिया की लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर पेश करती रहती है। अब कंपनी एक और खास फीचर पर काम कर रही है, जो चैट की प्राइवेसी को पहले से ज्यादा मजबूत बना सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नए फीचर का नाम “After Reading” रखा गया है, जिसके जरिए मैसेज पढ़े जाने के कुछ समय बाद अपने आप गायब हो जाएगा। नई जानकारी के अनुसार, अगर कोई यूजर इस फीचर को एक्टिव कर देता है तो सामने वाला व्यक्ति जैसे ही मैसेज पढ़ेगा, उसी समय से एक काउंटडाउन शुरू हो जाएगा।
मैसेज ओपन होते ही करीब 15 मिनट का टाइमर चालू हो जाएगा और समय पूरा होते ही वह मैसेज दोनों तरफ की चैट से स्वतः हट जाएगा। इस तरह संवेदनशील जानकारी लंबे समय तक चैट में सुरक्षित नहीं रहेगी।
WhatsApp New Feature
इस फीचर में एक और दिलचस्प विकल्प भी दिया जा सकता है। अगर भेजा गया मैसेज सामने वाले व्यक्ति द्वारा खोला ही नहीं जाता है, तो वह भी हमेशा के लिए सेव नहीं रहेगा। जानकारी के मुताबिक, ऐसा मैसेज 24 घंटे के भीतर अपने आप एक्सपायर होकर हट जाएगा। इससे चैट हिस्ट्री में अनावश्यक मैसेज जमा होने की समस्या भी कम हो सकती है। टेक्नोलॉजी ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार यह फीचर फिलहाल बीटा वर्जन में देखा गया है। इसे WhatsApp Beta for Android 2.26.12.2 में स्पॉट किया गया है। हालांकि अभी यह फीचर टेस्टिंग स्टेज में है और सामान्य यूजर्स के लिए जारी नहीं किया गया है। कंपनी इसकी कार्यप्रणाली और सुरक्षा को जांचने के बाद ही इसे सभी के लिए उपलब्ध कराएगी।
प्राइवेसी के लिहाज से क्यों है खास?
डिजिटल दौर में लोग अक्सर चैट के जरिए निजी जानकारी शेयर करते हैं। कई बार इसमें OTP, पासवर्ड, एड्रेस या वेरिफिकेशन कोड जैसी संवेदनशील जानकारी भी शामिल होती है। ऐसे में अगर ये डेटा लंबे समय तक चैट में मौजूद रहे तो इसके गलत इस्तेमाल का खतरा बना रहता है। “After Reading” फीचर इसी जोखिम को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
डेटा लीक का खतरा हो सकता है कम
विशेषज्ञों का मानना है कि यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी होगा जो सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं। मैसेज अपने आप डिलीट हो जाने से डेटा लीक होने की संभावना कम हो सकती है। अगर यह फीचर सफलतापूर्वक लागू होता है तो आने वाले समय में मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर प्राइवेसी को लेकर एक नया मानक स्थापित कर सकता है।
Read More : iPhone पर जबरदस्त ऑफर, 10 हजार से ज्यादा की बचत का मौका
(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Headlines India News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)




