Home » धर्म » आखिर क्या है पंचक, किस दिन हो रही है इसकी शुरुआत, जाने इस दौरान कौन से काम है वर्जित

आखिर क्या है पंचक, किस दिन हो रही है इसकी शुरुआत, जाने इस दौरान कौन से काम है वर्जित

Panchak 2025:- पंचक की शुरुआत होने जा रही है। पंचक के दिनों में कुछ काम है जो बिल्कुल वर्जित माने जाते हैं। अगर आप इन कार्यों को करते हैं तो यह आपके लिए अच्छा साबित नहीं होगा। पंचक के दिनों में अगर आप पूजा पाठ और मंत्र जाप के साथ दान पुण्य जैसे कार्य करते हैं तो यह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश करता है तब पंचक लगता है। आइए जानते हैं पंचक कब शुरू होने वाला है और कब समाप्त होगा।

आखिर कब शुरू होगा पंचक

पंचक की शुरुआत जल्द ही होगी। पंचांग के मुताबिक पंचक की शुरुआत 24 दिसंबर 2025 बुधवार को शाम के समय 7:45 से शुरू होकर 29 दिसंबर 2025 सोमवार की सुबह 7:41 तक रहेगा। यह पंचक साल के अंतिम महीने में पड़ रहा है इसीलिए इसका असर कई महत्वपूर्ण कार्यों पर पढ़ सकता है। इसीलिए इस दौरान कुछ कार्य वर्जित माने गए हैं।

पंचक में कौन से काम है वर्जित?

पंचक के दौरान कुछ कार्य वर्जित माने जाते हैं अगर आप इन कार्यों को करते हैं तो इसका अशुभ फल मिलता है। इस दौरान गलती से भी लकड़ी से जुड़े काम जैसे चारपाई बनवाना, छत का निर्माण, दक्षिण दिशा की यात्रा और अंतिम संस्कार से संबंधित कुछ क्रियाएं नहीं करनी चाहिए। यह सभी कार्य इस दौरान वर्जित माने गए हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान चारपाई बनाने से रोग और मृत्यु का भय होता है, साथ ही लकड़ी इकट्ठा करने से आर्थिक नुकसान भी होता है। इसीलिए इस दौरान यह कार्य बिल्कुल ना करें।

पंचक के दौरान इन कार्यों को जरूर करें

पंचक के दौरान कुछ कार्य जरूर करने चाहिए, क्योंकि इन कार्यों पर पंचक के दौरान रोक नहीं लगाई जाती है। पंचक के दौरान आप पूजा पाठ, मंत्र जाप, व्रत दान पुण्य जैसे आध्यात्मिक कार्य कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको अच्छे फल प्राप्त होते हैं। इस दौरान आप अन्न और वस्त्र के साथ धन का दान कर सकते हैं, यह बेहद शुभ माना जाता है।

Read More:- आज पीएम मोदी पश्चिम बंगाल दौरे पर, करेंगे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?