Bajrangbali’s Dream:- सपने में बजरंगबली का दिखना क्या संकेत देता है। स्वप्न शास्त्र की माने तो हर सपना का एक अलग अर्थ होता है। आप सपने में जो देखते हैं उन सपनों के अलग-अलग मायने होते हैं। कुछ सपने जीवन में खुशी आने का संकेत देते हैं तो कुछ सपने बहुत ही अशुभ माने जाते हैं। ऐसे ही आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सपने में बजरंगबली का किस रूप का दिखना क्या संकेत देता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
बजरंगबली का मंगलवार के दिन सपने में दिखना
अगर आपको मंगलवार के दिन बजरंगबली का सपना आता है और अगर आप बजरंगबली की पूजा पाठ करते हैं और बजरंगबली को यह दिन समर्पित करते हैं तो ऐसे में यह सपना आपको हनुमान जी की कृपा मिलने का संकेत देता है। यह सपना संकेत देता है कि आप सफलता की ओर जाने वाले हैं और आपके सभी समस्याएं समाप्त होने वाली है।
बजरंगबली के बाल स्वरूप का सपना
अगर आपको सपने में बजरंगबली का बाल स्वरूप नजर आता है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। बजरंगबली का बाल स्वरूप सपने में देखना इस बात का संकेत देता है कि आपकी सेहत हमेशा अच्छी रहेगी और आपके जीवन में सब कुछ शुभ होगा।
पंचमुखी हनुमान का सपना
अगर आपको सपने में पंचमुखी हनुमान नजर आते हैं तो यह आपके लिए बहुत शुभ माना जाता है। सपने से संकेत मिलता है कि आपका कोई अधूरा कार्य पूर्ण होगा और कोई बड़ी समस्या से आपको छुटकारा मिलने वाला है।
बजरंगबली के रौद्र रूप का सपना
अगर आपको बजरंगबली का रौद्र रूप सपने में नजर आता है तो यह शुभ संकेत नहीं माना जाता। अगर आपको ऐसा सपना नजर आता है इसका साफ मतलब है कि हनुमान जी आपसे नाराज है। ऐसे में आपको मंदिर जाकर हनुमान जी से क्षमा याचना करनी होगी जिससे के बाद आपको क्षमा कर देंगे।
Read More:- मथुरा वृंदावन की यात्रा कर लौट रहे आकाश की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत, परिवार को लगा सदमा





