Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश में मौसम बदलेगा करवट, मौसम विभाग ने दी बारिश आंधी और बिजली अलर्ट जारी

मध्यप्रदेश में मौसम बदलेगा करवट, मौसम विभाग ने दी बारिश आंधी और बिजली अलर्ट जारी

Weather News:- मध्यप्रदेश में फिलहाल मौसम सामान्य चल रहा है तापमान में वृद्धि हो रही है जिसके चलते दिन के समय में गर्मी का एहसास हो रहा है। ऐसे में प्रदेश में 18 फरवरी में मौसम बदलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। मध्यप्रदेश के लगभग 15 जिलों में बारिश आंधी तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। ऐसे में बारिश का दौरा आ सकता है जिसकी वजह से तापमान में गिरावट होगी और इसका सीधा असर फसलों पर देखने को मिलेगा। 18 फरवरी को बारिश और आंधी तूफान का ज्यादा असर देखने को मिलेगा लेकिन उसके अगले ही दिन 19 फरवरी को वापस मौसम सामान्य हो सकता है ऐसी चेतावनी दी गई है।

कई जिलों में बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में आदि पहनी की चेतावनी दी गई है। मौसम में सबसे ज्यादा बदलाव 18 फरवरी को देखने को मिल सकता है, ऐसी संभावना जताई गई है।

फरवरी में मौसम बदलेगा रूप

फरवरी महीने में शुरू में ही ओलावृष्टि देखने को मिली ऐसे में फसलों का बहुत नुकसान हुआ। अब ऐसे में मध्यप्रदेश में तीसरी बार फरवरी के महीने में बारिश का अलर्ट देखने को मिला है। जिसका असर फसलों पर नजर आएगा। पश्चिमी विक्षोंभ के असर से ग्वालियर चंबल और सागर संभाग के कुछ जिलों में बादल छा सकते हैं। इसमें दिन के समय तापमान में एक से दो डिग्री के गिरावट भी देखने को मिल सकती है। ऐसे में मौसम का बदलना तय है।

मौसम का पूर्वानुमान

कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं और भोपाल इंदौर में दिन में गर्मी महसूस हो सकती है, यह 17 फरवरी का पूर्वानुमान जताया जा रहा है। वही 18 फरवरी को 15 जिलों में तेज बारिश और हवाई चल सकती है। ऐसे में बादल में बिजली चमक सकती है और पानी की बौछार भी हो सकती है।

रात और दिन के तापमान में अंतर

मध्यप्रदेश में हल्की गर्मी देखने को मिल रही है रात के समय मामूली ठंड और दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है, क्योंकि मध्यप्रदेश का मौसम करवट बदल रहा है और तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

Read More:- सोना-चांदी के भाव में तगड़े बदलाव का नजारा, जाने आज कितना चल रहा ताजा भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?