Home » राजनीति » Weather Update: नए पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में आंधी-बारिश का खतरा

Weather Update: नए पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में आंधी-बारिश का खतरा

Weather
Weather

Weather Update : India Meteorological Department (IMD) ने देश में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की जानकारी दी है। इसके असर से आने वाले दिनों में कई राज्यों में मौसम अचानक बदल सकता है। विभाग ने आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। IMD के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी इलाकों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में व्यापक बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Weather Update

मैदानी क्षेत्रों में भी इस सिस्टम का असर देखने को मिलेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में रुक-रुक कर मौसम बदल सकता है। यहां हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है और हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ का असर पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भी देखने को मिल सकता है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में तेज हवाएं, बिजली कड़कने और हल्की ओलावृष्टि हो सकती है, जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

मध्य और दक्षिण भारत का हाल

मध्य भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी आशंका है। वहीं दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है। राजधानी दिल्ली में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। IMD के अनुसार, आसमान में बादल छाए रहेंगे और रविवार शाम तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

अगले कुछ दिनों का अनुमान

दिल्ली में 6 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं 7 और 8 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। IMD का कहना है कि 10 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। इससे तापमान ज्यादा बढ़ने की संभावना कम रहेगी और लोगों को कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिल सकती है।

Read More : WTO में सख्त रुख के बाद बदले संकेत, व्यापार को लेकर नई पहल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?