Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश में मौसम बदल रहा अपना रंग, कई जिलों में आंधी बारिश के साथ ओलो का अलर्ट हुआ जारी

मध्यप्रदेश में मौसम बदल रहा अपना रंग, कई जिलों में आंधी बारिश के साथ ओलो का अलर्ट हुआ जारी

Weather News:- मध्यप्रदेश का मौसम लगातार अपना रंग बदलता नजर आ रहा है। कई दिनों से मौसम में बदलाव होता नजर आ रहा है। जिसके बाद मौसम में एक्टिव सिस्टम आने वाले अगले तीन दिनों तक कई जिलों में आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि होने के भी आसार जताए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में ओले गिरने की संभावना जताई जा रही है।

ऐसे में आने वाले समय में उसके बाद मौसम साफ रहेगा और गर्मी का दौर वापस शुरू हो जाएगा। मध्यप्रदेश में दो ट्रक लाइनें और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से या बदलाव आया है और यह बदलाव लगभग 72 घंटे तक रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके बाद मौसम साफ होगा और गर्मी महसूस होगी।

कई जिलों में बारिश का अलर्ट

कई जिलों में बारिश का अलर्ट देखने को मिला है ऐसे में मध्यप्रदेश के कई जिले जहां पर बादल छाए रहे कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई और कहीं पर तेज हवाएं भी चली इसके साथ ही बालाघाट में लगभग 1 इंच बारिश दर्ज की गई है। वहीं गुरुवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समय 3 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट देखने को मिला है। मौसम विभाग की माने तो 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलती नजर आ रही है। ऐसे में मौसम बदल रहा है।

22 मार्च के बाद होगा मौसम साफ

मौसम विज्ञानिको की माने तो 19 और 20 मार्च के बाद इसका असर सबसे ज्यादा रहेगा और सिस्टम धीरे-धीरे प्रदेश को कवर करेगा। इतना ही नहीं मौसम बदलने के कई कारण है और कई शहरों में तापमान भी भी गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलती नजर आ रही है।

मार्च में पहली बार गिरे ओले

मार्च के महीने में ओलावृष्टि देखी गई और यह पहली बार था जब मार्च महीने में ओले गिरे हैं। मध्यप्रदेश के कई जिलों में ओले गिरे जिसमें सिवनी और मंडला के साथ बालाघाट जिले में भी ओलावृष्टि गिरने की संभावना जताई जा रही है। इस बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है।

लू चलने की संभावना

मध्यप्रदेश में आने वाले समय में लू चलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की माने तो मार्च के आखिरी हफ्ते से ही गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। ऐसे में अनुमान है कि तीनों मौसम का असर देखने को मिल रहा है। मध्यप्रदेश में लगातार मौसम बदलता नजर आ रहा है।

Read More:- सोना-चांदी के भाव में आई मामूली से गिरावट, जाने आज के ताजा बाजार भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?