Weather News:- मध्यप्रदेश का मौसम लगातार बदलता नजर आ रहा है। ऐसे में कई वेदर सिस्टम सक्रिय हो रहे हैं जिसकी वजह से आंधी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, इंदौर सहित लगभग 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। वही निवाड़ी क्षेत्र में ओले गिरने की संभावना भी जताई जा रही है। कई शहरों में लगभग 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई जा रही है। अप्रैल का महीना शुरू होते ही मौसम अपना मिजाज बदलता नजर आ रहा है।
कई जिलों में दिखेगा इसका असर
मध्यप्रदेश के कई जिलों में आंधी तूफान और बारिश का असर देखने को मिलेगा उसके साथ ही ओलावृष्टि की संभावना भी जताई जा रही है। ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मुरैना, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, बड़वानी, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, देवास और शाजापुर में इस मौसम का असर साफ देखने को मिलने वाला है।
कई जिलों में तेज हवाओं का खतरा
मौसम विभाग की माने तो छिंदवाड़ा और सिवनी के साथ पांढुर्ना में अधिकतर लगभग 40 से 50 किलोमीटर की रफ़्तार से चल रही है। कई जिलों में लगभग 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी जिससे फसलों और कमजोर ढांचे को नुकसान होने की संभावना भी जताई जा रही है।
बारिश और गर्मी का मौसम हुआ मिक्स
फिलहाल मध्यप्रदेश में अजीब मौसम चल रहा है कभी गर्मी तो कभी बारिश देखने को मिल रही है। ऐसे में कई शहरों का तापमान बदलता नजर आ रहा है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा चुका है।
Read More:- सोना-चांदी का रेट मचा रहा फिर मार्केट में तहलका, जाने आज कितना चला रहा ताजा रेट





