Weather News:- मध्यप्रदेश का मौसम लगातार करवट बदलता नजर आ रहा है। मध्यप्रदेश में लगभग 20 जिलों में कोहरा छाया हुआ देखने को मिल रहा है। फिलहाल मौसम साफ नजर आ रहा है और बारिश के कोई असर नजर नहीं आ रहे हैं। फरवरी महीने की 5 तारीख से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 10 फरवरी तक फिर मावठा गिरने की संभावना जताई जा रही है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर, चंबल, अंचल समिति लगभग 20 जिलों में हल्का और मध्यम कोहरा देखने को मिल रहा है। ऐसे में बुधवार को बारिश या ओलावृष्टि का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। फिलहाल मौसम खुला हुआ है।
इन जिलों में धुंध छाई
मध्यप्रदेश के कई जिलों में धुंध छाई हुई नजर आ रही है। जिसमें भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, आगर, मालवा, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, और मऊगंज जैसे जिलों के नाम शामिल है यह ढूंढ के चलते दृश्यता बहुत कम हो चुकी है और लोगों को वाहन चलाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लोग बहुत ही धीमी गति से वाहन चला रहे हैं।
इन जिलों में अगले दो दिन रहेगा कोहरा
मध्यप्रदेश के कई जिलों में दो दिनों तक कोहरा छाने की संभावना जताई जा रही है। जिसमें 5 फरवरी को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में कोहरा दिखाना रहेगा। वही भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत कई जिलों में हल्का कोहरा देखने को मिलेगा। वही 6 फरवरी को अधिकांश जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
मौसम में फिर होगा बदला
मौसम में फिर एक बार बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है। फरवरी महीने की 5 तारीख से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोंभ सक्रिय होगा। जिसके चलते बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान कई जिलों में बारिश हो सकती है।
Read More:- सोना-चांदी के भाव में फिर मचा हलचल का दौर, जाने कितना बदला ताजा रेट





