War Update : पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच Iran की राजनीतिक स्थिति अब पहले से ज्यादा जटिल हो गई है। अमेरिका और इजरायल के साथ शुरू हुए युद्ध के बाद देश की शीर्ष नेतृत्व व्यवस्था को बड़ा झटका लगा है। 28 फरवरी से शुरू हुए इस संघर्ष में कई अहम नेताओं की मौत की खबरें सामने आईं, जिससे सत्ता के अगले चेहरे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्व सर्वोच्च नेता Ali Khamenei के बाद उनके बेटे Mojtaba Khamenei को नया सुप्रीम लीडर घोषित किया गया है।
इस फैसले को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि मोजतबा खामेनेई इस समय घायल हैं और उन्होंने पहले कभी सरकार में कोई बड़ी प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं संभाली है। इसी वजह से देश की सत्ता व्यवस्था और निर्णय लेने की प्रक्रिया को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
War के बाद सत्ता को लेकर अनिश्चितता
हाल ही में Ali Larijani की मौत ने भी ईरान की राजनीतिक व्यवस्था को और अस्थिर कर दिया है। वह देश की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। उनके निधन के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि इस पद की जिम्मेदारी किसे दी जाएगी और सुरक्षा से जुड़े फैसले कैसे लिए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों का कहना है कि मौजूदा हालात में सत्ता का स्पष्ट ढांचा सामने नहीं आ पा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान के संविधान और प्रशासनिक ढांचे में ऐसे पदों को भरने के लिए प्रक्रियाएं मौजूद हैं, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में किसी एक नाम को लेकर ठोस अनुमान लगाना मुश्किल है। लगातार हो रही राजनीतिक हत्याओं और संघर्ष की वजह से सत्ता संतुलन तेजी से बदल रहा है।
चर्चा में कई बड़े नाम
ईरान की राजनीति में कई बड़े नाम ऐसे हैं जिन्हें भविष्य की नेतृत्व भूमिका के लिए संभावित माना जा रहा है। इनमें संसद के स्पीकर Mohammad Bagher Ghalibaf, पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार Saeed Jalili, पूर्व विदेश मंत्री Ali Akbar Salehi, पूर्व राष्ट्रपति Hassan Rouhani और Islamic Revolutionary Guard Corps के पूर्व प्रमुख Mohsen Rezaei जैसे नाम शामिल हैं।
विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में इनमें से कोई नेता या फिर कोई नया चेहरा देश की सत्ता संरचना में अहम भूमिका निभा सकता है। फिलहाल ईरान की राजनीति अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है और दुनिया की नजर वहां के अगले फैसलों पर टिकी हुई है।
Read More : Iran War Strategy: हॉर्मुज पर कड़ा पहरा, इन जहाजों को इजाजत




