Vivo T5x 5G:- मार्केट में जल्द ही वीवो का एक धमाकेदार स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहा है। वीवो के इस स्मार्टफोन को 17 मार्च को मार्केट में लॉन्च किया जा रहा है। स्मार्टफोन मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च होगा साथ ही इसमें कोई तगड़े अपडेट देखने को मिलेंगे जैसे 7200mAh की की बैटरी और 50 मेगापिक्सल का कैमरा जिसके साथ धांसू फीचर्स भी देखने को मिलने वाले है।
इस स्मार्टफोन में कई ऐसे नए अपडेट आएंगे जो भारतीय बाजार में तहलका मचा देंगे। स्मार्टफोन को लॉन्च करने की डेट का खुलासा कंपनी ने अधिकारी तौर पर कर दिया है। कंपनी स्मार्टफोन को 17 मार्च को दोपहर 12:00 बजे भारत में लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टफोन का नाम Vivo T5x 5G हैं।
वीवो स्मार्टफोन की बैटरी और प्रोफेसर
वीवो के स्मार्टफोन में आपको 7000mAh की तगड़ी बैटरी देखने को मिल जाएगी। इसके साथ ही कंपनी इस बात का भी दावा करती है कि यह बैटरी सबसे बड़ी बैटरी में से होगी। इसमें यूजर्स लंबे समय तक फोन इस्तेमाल कर सकते हैं, साथ ही फोन में 44W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा और बैटरी कम समय में चार्ज होगी। इस स्मार्टफोन में आपको मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो का प्रोसेसर दिया जाता है। यह प्रोसेसर नीड रेंज स्मार्टफोन के लिए बहुत ही पावरफुल माना जाता है।
वीवो स्मार्टफोन का परफॉर्मेंस
वीवो के स्मार्टफोन में तगड़ा परफॉर्मेंस देखने को मिलेगा। इसमें गेमिंग और मल्टीटास्किंग का अनुभव भी और बेहतर हो सकता है साथ ही कंपनी इस बात का भी दावा करती है कि इस फोन में AnTuTu बेंचमार्क में 10 लाख से ज्यादा स्कोर हासिल किया गया है। इस बात से इसका अंदाजा लग जाता है कि यह फोन काफी अच्छी परफॉर्मेंस देगा इसके साथ ही इसमें 8GB रैम और 128 जीबी स्टोरेज देखने को मिलेगा।
वीवो स्मार्टफोन का डिस्पले, कैमरा और रेटिंग
वीवो के स्मार्टफोन में आपको जबरदस्त 6.8 इंच का डिस्प्ले दिया जाता है, उसके साथ इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा साथ ही 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा और इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में आपको ip68 और ip69 रेटिंग मिलने की उम्मीद की जा रही है। जिससे फोन पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रह सकता है। इसके साथ ही स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 16 पर आधारित OriginOs 6 ऑपरेटिंग सिस्टम भी मिल जाता है।
वीवो की अनुमानित कीमत
वीवो के स्मार्टफोन की अनुमानित कीमत की अगर बात करें पॉपुलर टिपस्टर्स के मुताबिक वीवो का स्मार्टफोन मिड रेंज में लांच होने की उम्मीद है और इसकी कीमत लगभग 20000 से ₹30000 के बीच हो सकती है ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।
Read More:- सोना-चांदी की कीमतों में बीते दिनों के मुकाबले आई तेजी, जाने आज के ताजा बाजार भाव




