Home » स्पोर्ट्स » Vijay Hazare Trophy में मुंबई के दूसरे मैच में फ्लॉप हो गए रोहित शर्मा, पढ़ें पूरी खबर

Vijay Hazare Trophy में मुंबई के दूसरे मैच में फ्लॉप हो गए रोहित शर्मा, पढ़ें पूरी खबर

Vijay Hazare Trophy
Vijay Hazare Trophy

Vijay Hazare Trophy : विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित शर्मा की वापसी ने क्रिकेट फैंस के बीच उत्साह भर दिया था। सिक्किम के खिलाफ शतक जड़कर उन्होंने बता दिया कि उनका बल्ला अब भी उतना ही खतरनाक है। लेकिन क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और अगले ही मुकाबले में रोहित की पारी उम्मीदों के बिल्कुल उलट रही। उत्तराखंड के खिलाफ मैच में उनका सफर पहली ही गेंद पर खत्म हो गया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।

इस दौरान मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी के दूसरे ओवर में ही रोहित शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। देवेंद्र सिंह बोरा की गेंद पर जगमोहन नागरकोटी ने उनका कैच लपका और स्टेडियम में अचानक सन्नाटा पसर गया।

Vijay Hazare Trophy

कप्तान के जल्दी आउट होने के बाद मुंबई दबाव में आ गई, लेकिन युवा बल्लेबाजों ने मोर्चा संभाला। सरफराज खान और मुशीर खान ने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमाए। दोनों ने टीम को संभालते हुए रन गति बनाए रखी। खबर लिखे जाने तक मुंबई ने 28 ओवर में 4 विकेट खोकर 166 रन बना लिए थे। बता दें कि इससे पहले रोहित शर्मा ने सिक्किम के खिलाफ ऐसा तूफान मचाया था, जिसने चयनकर्ताओं और फैंस को फिर से उनकी ओर देखने पर मजबूर कर दिया। सात साल बाद लिस्ट-ए क्रिकेट में लौटे रोहित ने महज 94 गेंदों में 155 रन ठोक दिए थे। उनकी पारी में 18 चौके और 9 छक्के शामिल थे, जिससे मुंबई ने आसानी से मुकाबला जीत लिया।

2027 पर नजर

टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था। इसके बाद टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया। अब वह सिर्फ वनडे फॉर्मेट में सक्रिय हैं और उनका पूरा फोकस 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर है। आने वाले मुकाबलों में फैंस को एक बार फिर हिटमैन से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

Read More : Cricket Dictionary: घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन करने वाले प्‍लेयर्स की हो रही चर्चा, स्टेडियम से टीम इंडिया तक का सफर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?