Home » स्पोर्ट्स » Vijay Hazare Trophy का फाइनल आज, तीसरी बार खिताब जीतने उतरेगी सौराष्ट्र; 1.30 बजे शुरू होगा मैच

Vijay Hazare Trophy का फाइनल आज, तीसरी बार खिताब जीतने उतरेगी सौराष्ट्र; 1.30 बजे शुरू होगा मैच

Vijay Hazare Trophy
Vijay Hazare Trophy

Vijay Hazare Trophy : विजय हजारे ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास होने जा रहा है। बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मैदान पर सौराष्ट्र और विदर्भ आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के पास भले ही कोई बड़ा स्टार नाम न हो, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में सामूहिक प्रदर्शन के दम पर इन्होंने फाइनल तक का सफर तय किया है। विदर्भ इस मुकाबले में अपने पहले विजय हजारे खिताब की तलाश में उतरेगी, जबकि सौराष्ट्र की नजर तीसरी बार ट्रॉफी उठाने पर होगी।

विदर्भ लगातार दूसरे साल फाइनल खेल रही है, लेकिन पिछले सीजन में उसे खिताबी मुकाबले में कर्नाटक के हाथों 36 रन से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं, सौराष्ट्र 3 साल बाद फिर से फाइनल में पहुंची है और अनुभव उसके पक्ष में जा सकता है।

Vijay Hazare Trophy का फाइनल आज

इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने जिम्मेदारी के साथ प्रदर्शन किया है। किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर रहने के बजाय टीम वर्क ही इनकी सबसे बड़ी ताकत रही है। मजबूत टीमों को हराकर फाइनल तक पहुंचना इस बात का सबूत है कि दोनों खेमे आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। फाइनल मुकाबले में टॉस की भूमिका अहम मानी जा रही है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर दूसरी पारी की शुरुआत में ओस गिरने लगती है, जिससे गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है।

युवा कप्तान पर होंगी नजरें

यहां खेले गए पिछले छह नॉकआउट मुकाबलों में से चार मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है। ऐसे में फाइनल में भी यह ट्रेंड जारी रहने की उम्मीद है। ओस की वजह से स्पिनरों की भूमिका दूसरी पारी में कुछ हद तक सीमित हो सकती है। विदर्भ के युवा कप्तान और बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे पर खास नजर रहेगी। वह बीच के ओवरों में रन गति को नियंत्रित करने की क्षमता रखते हैं।

लाइव प्रसारण

विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला आज दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। दर्शक इस हाई-वोल्टेज मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Read More : Shiv-Kamdev Katha: जब प्रेम ने तपस्या को छुआ, कामदेव का बाण; शिव का क्रोध और सृष्टि का बड़ा रहस्य

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?