Home » उत्तराखंड » Uttarakhand Weather: फरवरी की शुरुआत में गर्माहट, पहाड़ों में दो दिन बाद बदल सकता है मौसम का मिजाज

Uttarakhand Weather: फरवरी की शुरुआत में गर्माहट, पहाड़ों में दो दिन बाद बदल सकता है मौसम का मिजाज

Uttarakhand Weather

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में फरवरी की शुरुआत के साथ ही मौसम ने अपना अलग ही रुख दिखाना शुरू कर दिया है। जहां आमतौर पर इस समय ठंड का असर तेज रहता है, वहीं इस बार मैदानी इलाकों में दिन के समय हल्की गर्मी महसूस की जा रही है। सुबह और शाम भले ही ठंड बनी हुई हो, लेकिन दोपहर में चटक धूप लोगों को हैरान कर रही है।

लंबे इंतजार के बाद जनवरी में हुई बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी से सूखी ठंड से कुछ राहत जरूर मिली थी। खेतों, जंगलों और जलस्रोतों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद साबित हुई। उस दौरान प्रदेशभर में मौसम के बदले मिजाज से लोगों के चेहरे पर संतोष दिखा, लेकिन फरवरी की शुरुआत में ही तापमान का ग्राफ अचानक ऊपर चढ़ने लगा।

Uttarakhand Weather

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसका असर यह रहा कि दोपहर में धूप में निकलने पर हल्की गर्मी का एहसास हुआ। यही स्थिति प्रदेश के कई अन्य मैदानी इलाकों में भी देखने को मिली। अब तक सामान्य से नीचे चल रहा न्यूनतम तापमान भी धीरे-धीरे सामान्य के आंकड़े के आसपास पहुंच गया है। यह बदलाव मौसम विशेषज्ञों को भी चौंका रहा है, क्योंकि ऐसा तापमान आमतौर पर फरवरी के आखिरी सप्ताह या मार्च के करीब देखने को मिलता था।

बारिश-बर्फबारी से ठंड की उम्मीद नहीं

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में जो बारिश और बर्फबारी होगी, उसका तापमान पर खास असर पड़ने की संभावना कम है। खासतौर पर मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप का प्रभाव बना रहेगा, जिससे ठंड में कोई बड़ा इजाफा नहीं होगा। शनिवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। इससे सुबह के वक्त ठंड का असर अधिक महसूस हो सकता है। हालांकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

11 फरवरी तक हल्की बर्फबारी

आने वाले दिनों की बात करें तो नौ से 11 फरवरी के बीच उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने के आसार ज्यादा हैं। मौसम के इस बदलते मिजाज पर किसानों और पर्यटन से जुड़े लोगों की खास नजर बनी हुई है। जहां किसान बारिश की उम्मीद लगाए बैठे हैं, वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को रफ्तार मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Read More : Uttarakhand: लालकुआं से 7 करोड़ की ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?