Uttarakhand News : कुमाऊं की जनता के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। बता दें कि केंद्र सरकार ने हल्द्वानी से हरिद्वार तक बनने वाली एलिवेटेड रोड परियोजना को हरी झंडी दे दी है। मंजूरी मिलते ही इलाके में विकास को लेकर नई उम्मीदें जग गई हैं। आज जिस रास्ते में 5 घंटे तक की लंबी यात्रा करनी पड़ती है, वही दूरी इस रोड के बन जाने के बाद करीब ढाई घंटे में तय की जा सकेगी। इसका मतलब है कि अब लोग आधा समय, कम थकान और कहीं ज्यादा सुरक्षित सफर कर पाएंगे।
अब उम्मीद है कि DPR जल्द तैयार हो और निर्माण का काम समय पर शुरू हो जाए, ताकि लोग इस नए रास्ते का जल्दी फायदा उठा सकें। इससे पर्यटन बढ़ेगा। साछ ही स्थानीय व्यापार को भी सीधा फायदा मिलेगा।
Uttarakhand: NHAI ने शुरू की तैयारी
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस परियोजना को लेकर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। जैसे ही DPR पूरी होगी, निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। यह रोड हल्द्वानी-हरिद्वार के बीच आवाजाही की तस्वीर ही बदल देगी। अभी कई जगह जाम और संकरी सड़कों की वजह से यात्रियों को लंबा इंतजार झेलना पड़ता है, लेकिन नई एलिवेटेड रोड बनने से यह परेशानी काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
यह परियोजना केंद्र स्तर पर मंजूरी पा चुकी है। उन्होंने कहा कि एलिवेटेड रोड बनने से कुमाऊं में ट्रैफिक बोझ कम होगा और यात्रियों को तेज और आरामदायक सफर मिलेगा। इसके साथ ही लालकुआं बाईपास को भी मंजूरी मिल चुकी है। इसके लिए DPR तैयार करने का टेंडर जारी कर दिया गया है। बाईपास बनने के बाद लालकुआं शहर के भीतर रोज बढ़ती ट्रैफिक समस्या में बड़ी राहत मिलेगी- अजय भट्ट, सांसद, नैनीताल-ऊधम सिंह नगर
कुमाऊं के लिए बड़ा तोहफा
कुमाऊं एक ऐसा जिला है, जहा हर साल लाखों लोग आते हैं क्योंकि यहां धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। बता दें कि काठगोदाम, अल्मोड़ा, नैनीताल, रानीखेत, पिथौरागढ़ और गंगोलीहाट जैसे इलाकों में जाने वाले अधिकतर यात्री हल्द्वानी होकर ही गुजरते हैं। नई एलिवेटेड रोड के बनने से यात्रियों का समय बचेगा, गाड़ियों की भीड़ कम होगी और सफर सुगम होगा। इस रास्ते का उपयोग करके हरिद्वार, ऋषिकेश और आसपास के तीर्थस्थलों तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
होती है जाम की समस्या
अभी की बात करें तो हल्द्वानी से हरिद्वार तक मौजूदा रूट लगभग 288 किलोमीटर का है, जो यूएस नगर, बिजनौर और नजीमाबाद से होकर गुजरता है। ऐसे में कई जगह ट्रैफिक की समस्या रहती है। इससे शहरों में भी जाम की समस्या होती है। साथ ही ऐसे में लोगों का सफर लंबा और थकानभरा हो जाता है। जाम के कारण सामान ढोने वाले ट्रक भी घंटों फंसे रहते हैं, जिससे व्यापारियों और किसानों दोनों को नुकसान होता है। वहीं, इस रोड के बन जाने से लोगों को बहुत ही अधिक फायदा मिलेगा।
Read More: बदल जाएगा MGNREGA का नाम! केंद्रीय कैबिनेट बैठक में फैसले की उम्मीद; पढ़ें पूरी खबर





