Home » उत्तराखंड » उत्तराखंड को मिला नए साल का तोहफा, 184 ग्रामीण इलाकों में होगा 1228 KM तक सड़क निर्माण

उत्तराखंड को मिला नए साल का तोहफा, 184 ग्रामीण इलाकों में होगा 1228 KM तक सड़क निर्माण

Uttarakhand:- साल 2026 शुरू होने में कुछ ही दिन शेष बचे हैं ऐसे में उत्तराखंड को नए साल का बहुत ही बड़ा तोहफा मिल चुका है। हाल ही में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट की। शिवराज सिंह चौहान से भेंट करने के बाद में इन्हें उत्तराखंड राज्य मे ग्रामीण इलाकों में लगभग 184 ग्रामीण इलाकों में सड़क निर्माण करने के लिए 1700 करोड़ रुपए की राशि देने को लेकर मंजूरी मिल चुकी है। अब ऐसे में जल्द ही उत्तराखंड में लगभग 184 ग्रामीण इलाकों में सड़के तैयार होगी। इसके अलावा हर साल खास बजट पेश करने को लेकर भी बातचीत की गई।

टोटल 1228 किलोमीटर तक होगा सड़क निर्माण

उत्तराखंड में इस सड़क निर्माण के कार्य में लगभग 184 ग्रामीण इलाके शामिल है। इन सभी ग्रामीण इलाकों में लगभग 1228 किलोमीटर तक सड़कों का निर्माण किया जाएगा। जिसको लेकर मंजूरी भी दी जा चुकी है। इस निर्माण के लिए 1700 करोड़ रुपए की राशि भी दी जाएगी।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना

प्रधानमंत्री सड़क योजना एक बहुत ही लाभदायक और लोगों के हित में चलाई गई योजना है। इस योजना के तहत कई ग्रामीण इलाकों में सड़के तैयार की जाती है। इस सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा के कारण हुए नुकसान के चलते इन सड़कों का निर्माण किया जा रहा है।

प्राकृतिक आपदा से हुआ भारी नुकसान

हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के चलते उत्तराखंड में भारी नुकसान देखने को मिला है। इस आपदा के चलते लगभग 946 सड़के और 15 पुल बहुत ही भारी मात्रा में क्षतिग्रस्त हो गए। इतना ही नहीं इस आपदा से प्रभावित हुए सभी घरों जिनकी संख्या लगभग 5900 है, उनकी मरम्मत करने के लिए आर्थिक सहायता की जरूरत है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?