Home » उत्तराखंड » Uttarakhand में वाहन ओवरटेक को लेकर पर्यटकों और स्थानीय लोगों में विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Uttarakhand में वाहन ओवरटेक को लेकर पर्यटकों और स्थानीय लोगों में विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Uttarakhand
Uttarakhand

Uttarakhand News : हरियाणा से आए पर्यटकों और स्थानीय युवाओं के बीच सड़क पर वाहन ओवरटेक को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, फिर बात धक्का-मुक्की और हाथापाई तक पहुंच गई। अचानक बढ़े तनाव से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया ।स्थानीय युवाओं का आरोप है कि पर्यटक गलत दिशा में वाहन चला रहे थे, जिससे सड़क पर खतरा पैदा हो रहा था। जब उन्हें टोका गया, तो कथित तौर पर पर्यटकों ने आक्रामक रवैया अपनाया और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद मामला पूरी तरह नियंत्रण से बाहर हो गया और दोनों पक्षों के बीच झगड़ा बढ़ता चला गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। पर्यटकों को हिरासत में लेकर श्रीनगर चौकी लाया गया ताकि मामला शांतिपूर्वक सुलझाया जा सके।

Uttarakhand पुलिस ने संभाला मोर्चा

चौकी पहुंचने के बाद भी हालात सामान्य नहीं हो सके। आक्रोशित स्थानीय लोग बड़ी संख्या में चौकी के बाहर इकट्ठा हो गए और पर्यटकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस हिरासत में मौजूद पर्यटकों पर हाथापाई कर दी, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हिरासत में लिए गए सात पर्यटकों को चौकी से कोतवाली ले जाने का फैसला किया। हालांकि, कोतवाली पहुंचने से पहले ही वहां पहले से मौजूद स्थानीय लोगों ने एक बार फिर पर्यटकों पर हमला कर दिया। पुलिस को भीड़ को रोकने के लिए कड़ा रुख अपनाना पड़ा।

लाठीचार्ज कर भीड़ को किया तितर-बितर

बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके बाद स्थिति पर आंशिक नियंत्रण पाया जा सका। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हिंसा फैलने से रोकने और हिरासत में लिए गए लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाना जरूरी था। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उपलब्ध वीडियो फुटेज व प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से घटनाक्रम को समझने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मामले को लेकर स्थानीय लोगों में काफी ज्यादा रोष भी देखने को मिल रहा है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि आगे ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए अतिरिक्त सुरक्षा और निगरानी बढ़ाई जाएगी।

Read More : iPhone यूजर्स के लिए छुपा हुआ खजाना, इससे डॉक्यूमेंट स्कैन करना हुआ बेहद आसान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?