Uttarpradesh News:- उत्तरप्रदेश सरकार की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया है। प्रदेश सरकार ने गुरुवार यानी कि कल देर रात 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। प्रदेश सरकार ने यह फैसला गुरुवार को देर रात लिया इसके बाद में इन अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। सभी अधिकार 6 अधिकारियों के तबादले होने के बाद उन्हें अलग-अलग जगह की जिम्मेदारियां सौंप दी गई।
इसे क्या पद मिला?
राजेश कुमार नगर मजिस्ट्रेट मथुरा एवं प्रभारी मजिस्ट्रेट मंदिर परिसर मथुरा से एटीएम वित्त एवं राजस्व हमीरपुर बनाए गए हैं। वही अनूप कुमार मिश्रा विशेष कार्य अधिकारी के रूप में गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण से नगर मजिस्ट्रेट मथुरा और प्रभारी मजिस्ट्रेट मंदिर परिसर मथुरा बना दिए गए हैं।
कई जिलों में हुए बदलाव
ऐसे ही कई जिलों में भी बदलाव हुए हैं जिसमें कई अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप गई। इसमें राजेश कुमार एडीएम न्यायिक कानपुर नगर से एटीएम नागरिक आपूर्ति कानपुर नगर, प्रतीक्षारत महेश प्रकार एडीएम न्यायिक कानपुर नगर, प्रतीक्षारत रिंकी जायसवाल मुख्य राजस्व अधिकारी गोंडा, अजय कुमार एसडीएम कानपुर विकास प्राधिकरण से अपर नगर आयुक्त नगर निगम फिरोजाबाद बनाए जा चुके हैं। इसी तरह सभी अधिकारियों को अलग-अलग जगह की जिम्मेदारियां सौंप दी गई है।
Read More:- मध्यप्रदेश में फिर बदला मौसम, 31 जनवरी से 2 फरवरी तक बारिश का अलर्ट जारी





