UP News : नए साल की शुरुआत के साथ ही उत्तर प्रदेश को एक बड़ी कनेक्टिविटी सौगात मिलने जा रही है। मार्च 2026 तक कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के शुरू होने की तैयारी है। इसके साथ ही दोनों शहरों के बीच प्रस्तावित इकोनामिक कॉरिडोर को नीति आयोग से मंजूरी मिल चुकी है। यह उद्योग, निवेश और रोजगार के नए अवसर खोलेगा। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के आसपास के इलाकों को मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स और टेक्नोलॉजी आधारित क्लस्टर्स में बदला जाएगा।
यहां आधुनिक आईटी पार्क, विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) और औद्योगिक नोड्स विकसित करने की योजना है। इससे बड़ी कंपनियों का निवेश आएगा, साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
UP: इकोनामिक कॉरिडोर को स्वीकृति
मंडलायुक्त के. विजयेन्द्र पांडियन के अनुसार, नीति आयोग ने कानपुर-लखनऊ और प्रयागराज-वाराणसी दो इकोनामिक कॉरिडोर को स्वीकृति दे दी है। इससे साफ है कि केंद्र और राज्य सरकारें उत्तर प्रदेश को विकास के नए मॉडल के तौर पर आगे बढ़ाना चाहती हैं। इन कॉरिडोरों के जरिए क्षेत्रीय असंतुलन को कम करने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का लक्ष्य तय किया गया है। साथ ही लखनऊ को उत्तर भारत के प्रमुख स्टार्टअप डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए विस्तृत रोडमैप तैयार किया जा रहा है। इकोनामिक कॉरिडोर के जरिए स्टार्टअप्स को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, फंडिंग और बाजार तक पहुंच मिलेगी, जिससे नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा।
Cloverleaf Intersection between Lucknow – Kanpur Expressway & Lucknow Outer Ring Road ????
2026 will bring a New Era of connectivity for Lucknow ???? pic.twitter.com/hHODzx10d3
— Lucknow Index (@lucknow_index) December 15, 2025
रैपिड रेल से घटेगा सफर का समय
कानपुर और लखनऊ के बीच प्रस्तावित रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) को अक्टूबर 2025 में मंजूरी मिल चुकी है। यह प्रोजेक्ट दोनों शहरों के बीच दूरी को महज 40 से 45 मिनट में समेट देगा। करीब 67 से 75 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 160 किमी प्रति घंटा होगी और इसे दोनों शहरों के मेट्रो नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। राज्य सरकार की सहमति के बाद अब एनसीआरटीसी डीपीआर तैयार कर रहा है, जिसके अनुसार रैपिड रेल 2030-31 तक शुरू होने की संभावना है। वहीं, एक्सप्रेसवे का शुभारंभ मार्च 2026 तक होने की उम्मीद है।
Read More : Upcoming IPO: अगले हफ्ते शेयर बाजार में खुलेंगे 11 आईपीओ, यहां जानें इनकी पूरी डिटेल्सट





