Home » उत्तर प्रदेश » UP के सुलतानपुर कोर्ट में राहुल गांधी की पेशी, 27 मिनट चली सफाई; बोले- साजिशन दर्ज कराया गया मुकदमा

UP के सुलतानपुर कोर्ट में राहुल गांधी की पेशी, 27 मिनट चली सफाई; बोले- साजिशन दर्ज कराया गया मुकदमा

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

UP News : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi ने 20 फरवरी को सुलतानपुर स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में हाजिरी लगाई। अदालत में धारा 313 के तहत उनका बयान दर्ज किया गया। करीब 27 मिनट तक वह जज के सामने मौजूद रहे और अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारते हुए सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि यह मामला राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है और उन्हें बदनाम करने के लिए साजिश रची गई है।

अदालत में अपने बयान के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि शिकायतकर्ता ने सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने भरोसा जताया कि वे जल्द ही अपने पक्ष में सबूत पेश करेंगे। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 9 मार्च तय की है।

UP में राहुल गांधी की पेशी

अब निगाहें इस बात पर हैं कि अगली पेशी में क्या नए दस्तावेज सामने आते हैं। राहुल गांधी की पेशी को देखते हुए कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और प्रवेश द्वार पर कड़ी जांच की गई। समर्थकों और मीडिया की मौजूदगी के बीच अदालत की कार्यवाही शांतिपूर्वक संपन्न हुई। प्रशासन ने पहले से ही एहतियातन सुरक्षा इंतजाम किए थे।

पहले अनुपस्थित रहे थे राहुल

इससे पहले की सुनवाई में राहुल गांधी व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित नहीं हुए थे। उनके अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ल ने अदालत को बताया था कि वह केरल में व्यस्त हैं और पेशी के लिए समय मांगा था। 19 जनवरी को अनुपस्थिति के बाद अदालत ने उन्हें 20 फरवरी को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया था। यह मामला उस बयान से जुड़ा है जो राहुल गांधी ने कर्नाटक में एक प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के खिलाफ दिया था। बयान को अपमानजनक बताते हुए भाजपा नेता विजय मिश्र ने मानहानि का परिवाद दायर किया था। इससे पहले राहुल 26 जुलाई 2024 को अदालत में पेश हुए थे। उसके बाद कई तारीखों पर उनकी गैरहाजिरी दर्ज की गई। अब यह मामला राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Read More : Delhi-NCR में थमी घरों की रफ्तार, सिर्फ 6% बढ़ीं कीमतें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?