Home » उत्तर प्रदेश » UP News: चित्रकूट में अपहरण के बाद किशोर की हत्या, एनकाउंटर और हाईवे जाम से मचा हड़कंप

UP News: चित्रकूट में अपहरण के बाद किशोर की हत्या, एनकाउंटर और हाईवे जाम से मचा हड़कंप

Chitrakoot Kidnapping and Murder
Chitrakoot Kidnapping and Murder

UP News : उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में एक 13 वर्षीय किशोर की अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। कपड़ा व्यापारी के बेटे आयुष के अपहरण के बाद फिरौती की मांग की गई थी, लेकिन रकम न मिलने पर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। बाद में उसका शव जमीन में दफन कर दिया गया, जिसे पुलिस ने बरामद किया है।

बरगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बे में रहने वाला आयुष बुधवार शाम करीब छह बजे अपने घर से लापता हो गया था। परिजनों ने पहले खुद तलाश की, लेकिन देर रात करीब 8:20 बजे पिता के मोबाइल पर फोन आया, जिसमें 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी और खोजबीन तेज कर दी गई।

UP News: चित्रकूट में अपहरण के बाद हत्या

पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें एक युवक बच्चे को बाइक पर बैठाकर ले जाता दिखा। इसी आधार पर इरफान नाम के व्यक्ति की पहचान हुई, जो पहले पीड़ित परिवार के घर में किराए पर रह चुका था। जांच में सामने आया कि वह अपने एक साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने में शामिल था। किशोर का शव पीड़ित के घर से कुछ दूरी पर आरोपी के मकान के पीछे जमीन में दबा मिला। इस खुलासे के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। हजारों लोग सड़कों पर उतर आए और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने चित्रकूट-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया, जिससे यातायात कई घंटों तक बाधित रहा।

कड़ी कार्रवाई की मांग

परिजन और स्थानीय लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी सजा, एनकाउंटर और संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग उठाई। हालात को देखते हुए पुलिस और पीएसी बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। इस बीच पुलिस की टीम की परानू बाबा के जंगल क्षेत्र में दोनों आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग के दौरान एक आरोपी कल्लू की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा आरोपी इरफान घायल हो गया। घायल आरोपी को बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया गया है।

पुरानी रंजिश का शक

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इरफान पहले पीड़ित के घर में किराए पर रहता था, लेकिन कुछ समय पहले कमरा खाली करा लिया गया था। आशंका जताई जा रही है कि इसी बात की नाराजगी ने अपराध की साजिश को जन्म दिया। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संभावित कड़ियों को भी खंगाल रही है।

Read More : UP News: 70 की उम्र में शुरू किया व्लॉग, 72 घंटे में मिले 29 मिलियन व्यूज; बुजुर्ग की सादगी ने जीता इंटरनेट का दिल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?