Home » उत्तर प्रदेश » UP News: 70 की उम्र में शुरू किया व्लॉग, 72 घंटे में मिले 29 मिलियन व्यूज; बुजुर्ग की सादगी ने जीता इंटरनेट का दिल

UP News: 70 की उम्र में शुरू किया व्लॉग, 72 घंटे में मिले 29 मिलियन व्यूज; बुजुर्ग की सादगी ने जीता इंटरनेट का दिल

UP News
UP News

UP News : आज के डिजिटल दौर में हर कोई सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह रखता है। बड़े-बड़े क्रिएटर्स, हाई-एंड एडिटिंग और ट्रेंडिंग कंटेंट के बीच उत्तर प्रदेश के एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी सादगी से इंटरनेट पर अलग ही छाप छोड़ दी है। उनका पहला व्लॉग देखते ही देखते लाखों लोगों के दिलों तक पहुंच गया और कुछ ही दिनों में रिकॉर्डतोड़ व्यूज बटोर लिए। व्लॉगिंग की दुनिया में कदम रखने वाले विनोद कुमार शर्मा के पास न तो कोई तकनीकी अनुभव था और न ही कंटेंट क्रिएशन की समझ… फिर भी उन्होंने खुद को व्यस्त रखने और कुछ नया करने के उद्देश्य से एक छोटा सा प्रयास किया। उनका यह पहला कदम ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और महज 72 घंटे में वीडियो को करीब 29 मिलियन व्यूज मिल गए।

अपने पहले वीडियो में उन्होंने बेहद विनम्रता के साथ खुद का परिचय दिया। वीडियो में वे कहते नजर आए कि 70 साल की उम्र में यह उनका पहला व्लॉग है और उन्हें व्लॉगिंग का कोई अनुभव नहीं है। उन्होंने यह भी साझा किया कि सेवानिवृत्ति के बाद समय को सकारात्मक और सार्थक तरीके से बिताने के लिए वे इस नए प्रयोग की ओर बढ़े हैं।

UP News: 70 की उम्र में शुरू किया व्लॉग

वीडियो में विनोद कुमार शर्मा ने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें व्लॉग बनाना नहीं आता, लेकिन फिर भी वे कोशिश कर रहे हैं ताकि समय का बेहतर उपयोग कर सकें। उन्होंने दर्शकों से उम्मीद जताई कि उनका यह प्रयास लोगों को पसंद आएगा और उन्हें आगे भी इस दिशा में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलेगा। यही सच्चाई और सरलता लोगों को भावुक कर गई। खबर लिखे जाने तक उनके वीडियो को 22 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों यूजर्स ने सकारात्मक व प्रेरणादायक टिप्पणियां की हैं। कई दर्शकों ने लिखा कि यह वीडियो उन्हें अपने माता-पिता और दादा-दादी की याद दिलाता है। उनकी मासूमियत और ईमानदारी ने सोशल मीडिया पर भावनात्मक जुड़ाव पैदा कर दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vinod Kumar Sharma (@instauncle_9)

रातों-रात बढ़ी लोकप्रियता

वीडियो के वायरल होते ही उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ी और यह आंकड़ा 64 हजार से अधिक पहुंच गया। लोग न केवल उनके कंटेंट को सराह रहे हैं, बल्कि उनकी इस नई शुरुआत में उनका समर्थन भी कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उन्हें आगे भी व्लॉग जारी रखने के लिए प्रेरित किया है। उनकी इस अनोखी और सच्ची पहल ने कई मशहूर हस्तियों का भी ध्यान खींचा है। अनुपम खेर और जय भानुशाली जैसे सेलेब्रिटीज ने उनकी प्रशंसा करते हुए उनके प्रयास को प्रेरणादायक बताया

Read More : CBSE Board Exam 2026: 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड जल्द जारी, छात्रों को स्कूल से मिलेंगे प्रवेश पत्र

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?