Home » उत्तर प्रदेश » UP NEET UG 2025: राउंड-5 की मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UP NEET UG 2025: राउंड-5 की मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UP NEET UG
UP NEET UG

UP NEET UG 2025 Counselling 2025 : उत्तर प्रदेश में मेडिकल और डेंटल की पढ़ाई का सपना देख रहे छात्रों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ मेडिकल एजुकेशन (DME) ने UP NEET UG काउंसलिंग के राउंड-5 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। यह मेरिट लिस्ट खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है, जिन्होंने बीडीएस (डेंटल) कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन किया था। जिन छात्रों ने राउंड-5 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं। इस राउंड में कुल 281 उम्मीदवारों को बीडीएस कोर्स के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। बता दें कि मेरिट लिस्ट आने के बाद अब दाखिले की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है।

कई बार छात्रों को वेबसाइट पर जाकर सही लिंक ढूंढने में परेशानी होती है। इसलिए यहां स्टेप-बाय-स्टेप तरीका बताया जा रहा है, जिससे आप आसानी से मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से यहां…

UP NEET UG: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को upneet.gov.in वेबसाइट खोलनी होगी।
  • होमपेज पर जाने के बाद “लेटेस्ट अपडेट” या नोटिस सेक्शन पर क्लिक करें।
  • यहां आपको “UP State Merit List of NEET-UG BDS Fifth Round 2025” लिखा हुआ लिंक दिखाई देगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही मेरिट लिस्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • अब आप इसमें अपना रोल नंबर या नाम खोज सकते हैं।
  • मेरिट लिस्ट का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लेना बेहतर रहेगा।

सिक्योरिटी फीस जमा करना अनिवार्य

अगर आपका नाम मेरिट लिस्ट में आ गया है, तो यह समझ लें कि आपका पहला पड़ाव पूरा हो चुका है। लेकिन इसके बाद कुछ जरूरी औपचारिकताएं पूरी करना बेहद जरूरी है। सबसे अहम काम है सिक्योरिटी फीस जमा करना। सरकारी डेंटल कॉलेज में दाखिले के लिए उम्मीदवारों को 30,000 रुपये की सिक्योरिटी फीस जमा करनी होगी। अगर कोई छात्र प्राइवेट डेंटल कॉलेज में प्रवेश लेना चाहता है, तो उसे 1 लाख रुपये की सिक्योरिटी फीस देनी होगी। बता दें कि सिक्योरिटी फीस जमा करना सभी शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है। अगर फीस नहीं जमा की जाती है, तो उम्मीदवार चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले पाएगा।

इस दिन आएगा अलॉटमेंट रिजल्ट

मेरिट लिस्ट के बाद अब अगला बड़ा स्टेप है सीट अलॉटमेंट। DME की ओर से जानकारी दी गई है कि 16 दिसंबर को राउंड-5 का अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसमें यह साफ हो जाएगा कि किस उम्मीदवार को कौन सा कॉलेज मिला है। सीट अलॉटमेंट के बाद उम्मीदवारों को तय तारीख के भीतर अपने अलॉट किए गए कॉलेज में जाकर रिपोर्ट करना होगा। रिपोर्टिंग के समय सभी जरूरी डॉक्यूमेंट साथ रखना बेहद जरूरी है, ताकि एडमिशन प्रक्रिया में कोई रुकावट न आए।

जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में आया है, वे बिना देरी किए आगे की प्रक्रिया पूरी करें। वेबसाइट पर आने वाले हर नए नोटिस पर नजर रखें और समय पर फीस व दस्तावेज जमा करें, क्योंकि एक छोटी सी चूक भी एडमिशन में परेशानी खड़ी कर सकती है।

Read More : कोलकाता: Leon Messi सम्मान समारोह में हंगामा, दर्शकों ने किया तोड़फोड़; CM ने मांगी माफी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?