Home » राजनीति » Weather Update: यूपी समेत 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, नदियां उफान पर; गंगा में समाए 8 घर

Weather Update: यूपी समेत 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, नदियां उफान पर; गंगा में समाए 8 घर

Weather Update

Weather Update : उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश के कारण कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। चंदौली में चंद्रप्रभा नदी में अचानक बाढ़ आने से राजदारी-देवदारी वाटरफॉल में पानी का बहाव तेज हो गया। इस दौरान तीन पर्यटक पानी के बीच फंस गए। राहत और बचाव टीम ने तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 58 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Weather Update

प्रयागराज और वाराणसी समेत 18 जिलों में बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है। लगातार बारिश के कारण नदियों के जलस्तर पर प्रशासन नजर बनाए हुए है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Weather Update

मध्य प्रदेश में भी लगातार बारिश के बाद कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर अब कम होने लगा है, लेकिन बाढ़ के बाद की परेशानी ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। कई घरों में करीब पांच फीट तक कीचड़ भर गया है। इससे लोगों को घरों की सफाई और सामान बचाने में भारी दिक्कत हो रही है।
नेपाल में हुई भारी बारिश और बाढ़ का असर बिहार में भी दिखाई दे रहा है। कोसी बैराज और गंडक बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण कई गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। निचले इलाकों में पानी पहुंचने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ रही है। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर नजर रख रहा है।

नदी में समाए 8 घर

भागलपुर में गंगा नदी का कटाव लगातार गंभीर होता जा रहा है। सबौर इलाके में कटाव के कारण आठ घर गंगा में समा गए। नदी के लगातार बढ़ते कटाव से आसपास रहने वाले लोगों में दहशत है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चिंता सता रही है। हिमाचल प्रदेश में करीब एक सप्ताह तक कमजोर रहने के बाद मानसून ने दोबारा रफ्तार पकड़ ली है। कांगड़ा में बीती रात भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 30 जून को मानसून शुरू होने के बाद से बारिश और इससे जुड़ी घटनाओं में अब तक 103 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। आज भी राज्य के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। खराब मौसम और सुरक्षा को देखते हुए देहरादून, नैनीताल, चमोली और पौड़ी गढ़वाल में 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने की आशंका के चलते लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। यूपी, मध्य प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश ने अलग-अलग स्तर पर जनजीवन प्रभावित किया है।

कहीं नदियां उफान पर हैं तो कहीं बाढ़ और कटाव से घरों को नुकसान पहुंचा है। पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। ऐसे में प्रशासन के साथ राहत और बचाव एजेंसियां भी संवेदनशील इलाकों पर लगातार निगरानी रख रही हैं।

Read More : Iran Attack: दुनिया के सबसे अहम तेल रूट पर मंडराया खतरा, अमेरिका-ईरान में बढ़ी तनातनी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?