UP BJP President: भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया को औपचारिक रूप से शुरू कर दिया है। शुक्रवार को चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने मतदाता सूची जारी कर दी, जिसमें कुल 464 मतदाताओं के नाम शामिल हैं। ये वही लोग हैं जो नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। डॉ. पांडेय के अनुसार, अगर पद के लिए एक से ज्यादा उम्मीदवार दौड़ में रहते हैं, तो रविवार 14 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। उसी दिन दोपहर 1 बजे नए प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के नाम औपचारिक रूप से घोषित कर दिए जाएंगे।
चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने सभी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने साफ कहा कि पूरा चुनाव भाजपा के संविधान और निर्देशों के मुताबिक, समय पर कराया जाएगा।
UP BJP: कौन-कौन हैं मतदाता?
- 5 सांसद
- 26 विधायक (MLA)
- 8 सदस्य विधान परिषद (MLC)
- 425 प्रांतीय परिषद सदस्य व जिला अध्यक्ष
भाजपा संगठन पर्व के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव हेतु मतदाता सूची का विवरण… pic.twitter.com/iXh0MOxHY6
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) December 12, 2025
UP BJP: घंटों में होगी जांच
प्रदेश चुनाव अधिकारी ने शुक्रवार को चुनाव का पूरा टाइम-टेबल घोषित किया। शनिवार 13 दिसंबर को दोपहर 2 से 3 बजे तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद 3 से 4 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगा। फिर 4 से 5 बजे तक नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया जारी रहेगी। बता दें कि यह पूरा कार्यक्रम भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तय किया गया है। मतदाता सूची सामने आते ही प्रदेश मुख्यालय में चुनाव को लेकर हलचल बढ़ गई है।
Read More : 12/12 Portal: 12 दिसंबर को खुला एक खास पोर्टल, आज का दिन है बेहद शक्तिशाली!





