Home » उत्तर प्रदेश » UP में डिप्लोमा फार्मेसी संस्थाओं के लिए प्रक्रिया शुरू, यू-राइज पोर्टल होगा एकमात्र माध्यम

UP में डिप्लोमा फार्मेसी संस्थाओं के लिए प्रक्रिया शुरू, यू-राइज पोर्टल होगा एकमात्र माध्यम

UP
UP

UP News : सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा स्तरीय फार्मेसी संस्थाओं को संबद्धता देने की प्रक्रिया उत्तर प्रदेश में शुरू हो गई है। प्राविधिक शिक्षा परिषद ने इसके लिए यू-राइज पोर्टल को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है। अब नई संस्थाओं की स्थापना, पहले से संचालित संस्थानों में नया पाठ्यक्रम जोड़ना, प्रवेश क्षमता बढ़ाना या घटाना और संस्थान बंद करने से जुड़े सभी आवेदन केवल इस पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

नई डिप्लोमा फार्मेसी संस्था खोलने वाले आवेदकों को यू-राइज पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करना होगा। आवेदन के दौरान संस्थान से संबंधित आवश्यक जानकारी भरनी होगी और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है।

UP में डिप्लोमा फार्मेसी

इसके साथ ही 5,900 रुपये का ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। शुल्क जमा होने के बाद ही नवीन संबद्धता का आवेदन सबमिट किया जा सकेगा। परिषद ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय और तिथि (30 अप्रैल 2026) के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। जो संस्थान पहले से प्राविधिक शिक्षा परिषद से संबद्ध हैं और नया पाठ्यक्रम शुरू करना चाहते हैं, या प्रवेश क्षमता में बदलाव करना चाहते हैं, या संस्था बंद करने का आवेदन देना चाहते हैं, उन्हें एसयू लॉग-इन के माध्यम से आवेदन करना होगा। इसके लिए 11,800 रुपये का ऑनलाइन शुल्क निर्धारित किया गया है।

अन्य माध्यमों से आवेदन नहीं होंगे स्वीकार

परिषद ने जोर देकर कहा है कि यू-राइज पोर्टल के अलावा कोई भी अन्य माध्यम चाहे वह ऑफलाइन हो या अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इससे यह सुनिश्चित होगा कि प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी हो। यू-राइज पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने वाले सभी संस्थानों को समय सीमा का खास ध्यान रखना होगा। 30 अप्रैल तक आवेदन नहीं करने पर किसी भी प्रकार की छूट या विस्तार नहीं दिया जाएगा। प्राविधिक शिक्षा विभाग ने यह व्यवस्था शासनादेश के अनुपालन में लागू की है और इसका उद्देश्य डिप्लोमा फार्मेसी संस्थाओं के संचालन और विस्तार में पारदर्शिता बनाए रखना है।

Read More : UP में मकर संक्रांति का अवकाश, ठंड में मिली राहत और मौसम की खबर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?