विधानसभा चुनाव को लेकर मार्च की 7 तारीख को केंद्रीय मंत्री अमित शाह हरिद्वार के दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरे के अंतर्गत वह जनसंवाद और प्रदेश सरकार की ओर से किए गए सभी विकास कार्यों की समीक्षा भी करने वाले हैं। इसके अलावा बैठक में कोर कमेटी के अलावा पूर्व सीएम और महामंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री भी शामिल रहने वाले हैं। इस बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव के हिसाब से अमित शाह सबके नाम से टटोलना वाले हैं। इस बैठक को लेकर प्रदेश संगठन की तरफ से तैयारी शुरू कर दी गई है। जानकारी मिली है कि यहां से गृहमंत्री चुनावी बिगुल फूंकना की तैयारी में है।
प्रदेश टोली की होगी बैठक
अमित शाह के इस दौरे के दौरान ही प्रदेश टोली की बैठक होने वाली है। इसमें कोर कमेटी के सभी सदस्यों के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत और प्रदेश के तीनों महामंत्री सरकार के मंत्री और कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ता भी इस बैठक में शामिल होने वाले हैं। इतना ही नहीं इस बैठक के दौरान अमित शाह जीत की हैट्रिक को ध्यान में रखते हुए नब्ज टटोलेंगे। ऐसे में देखा जाएगा कि अगले चुनाव के लिए कितने मजबूत और कितने कमजोर है जिसका पता लग जाएगा।
उत्तराखंड के दौरे पर होंगे पीएम मोदी
केंद्रीय मंत्री अमित शाह के इस 7 मार्च के उत्तराखंड दौरे के बाद में इस कार्यक्रम के पूरे होने पर 23 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उत्तराखंड के दौरे पर जाएंगे। पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर संगठन द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। भाजपा सरकार इसके साथ ही पूरी तरह से चुनावी रण में ताल ठोकने के लिए तैयार है।
Read More:- अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज कहा – भाजपा सरकार ने गिराया शिक्षा का स्तर




