Union Home Minister Amit Shah:- हरिद्वार में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बैरागीद्वीप में चल रहे शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। गृहमंत्री अमित शाह आज शांतिकुंज की तरफ से बैरागीद्वीप में इस आयोजित शताब्दी समारोह में शामिल होकर सभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु और स्वामी परमात्मानंद भी मंच पर मौजूद रहेंगे।
सभा को करेंगे संबोधित
शांतिकुंज की तरफ से इस बैरागीद्वीप में चल रहे हैं। शताब्दी समारोह को आज यानी कि मंगलवार को अमृतसर संबोधित करेंगे। इस दौरान पहले सत्र में योग गुरु स्वामी रामदेव और आध्यात्मिक प्रवक्ता बाबा बालक नाथ ज्योति कलश यात्रा की शुरुआत करवाएंगे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु रहेंगे शामिल
बैरागीद्वीप में इस शताब्दी समारोह में अमित शाह के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु और स्वामी परमात्मानंद मंच पर मौजूद रहने वाले हैं। केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन को लिखाई की गई है। जिसमें सुरक्षा एजेंसियों की एक टीम को सोमवार को आयोजन स्थल पर बुलाया गया है।
वहीं स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ एजेंसियों ने आयोजन की पूरी रूपरेखा के बारे में बताया है। गृहमंत्री अमित शाह के इस कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां की गई है और इन तैयारी को लेकर मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में बैठक भी हुई थी।
Read More:- मध्यप्रदेश में मिली ठंड से राहत, फिलहाल मौसम में बदली है करवट, जल्द होगी तेज ठंड की वापसी





