Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ के भिलाई में अज्ञात लोगों ने किया राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव, ट्रेन के कांच में आई बड़ी दरार

छत्तीसगढ़ के भिलाई में अज्ञात लोगों ने किया राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव, ट्रेन के कांच में आई बड़ी दरार

Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ के भिलाई में ट्रेन पर पथराव का मामला सामने आया है। ट्रेन पर यह पथराव अज्ञात लोगों ने किया। यह घटना खुर्सीपार गेट और पावर हाउस के बीच वाले क्षेत्र में हुई जहां पर राजधानी एक्सप्रेस पर कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव की वजह से ट्रेन के सामने लगे हुए कांच में दरारें आ गई। हालांकि इस घटना में ट्रेन चालक या सहायक चालक किसी को भी कोई चोट नहीं आई। अगर इन्हें चोट आती तो ऐसे में एक बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।

आरपीएफ को दी गई सूचना

ट्रैन पर अज्ञात लोगो द्वारा हमला किया गया जिसके बाद इस मामले के बारे में लोको पायलट द्वारा आरपीएफ को सूचना दी गई। इस मामले को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है और इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मामला सोमवार का है

यह मामला सोमवार का है जब राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर बिलासपुर से नई दिल्ली की तरफ आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान खुर्सीपार गेट पार करते हुए अचानक ट्रेन पर कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। आरपीएफ प्रभारी मनीष कुमार का कहना है कि इस पथराव से इंजन के सामने के कांच में दरारें आ गई।

अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

राजधानी एक्सप्रेस पर अज्ञात लोगों द्वारा किए गए पथराव की जानकारी आरपीएफ को दी गई। जिसके बाद अब आरपीएफ ने ट्रेन पर पथराव करने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है और इस मामले की जांच की जा रही है।

Read More:- उत्तरप्रदेश के बाराबंकी में कारोबारी ने चलाई खुद पर गोली, मौके पर हुई मौत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?