Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशव कला विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम बड़ेठेमली में दर्दनाक हादसा हो गया। इस दर्दनाक सड़क हादसे में मामा भांजे की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवारजनों में मातम सा छा गया है।
बाइक और नियंत्रित होने से हुआ हादसा
जानकारी मिली है कि मामा और भांजे फरसगांव निवासी है। दोनों मेला देखने बाइक से गए हुए थे। मेला देखकर वापस लौट के दौरान बढ़ेठेमली के जंगल के आसपास अचानक से बाइक का नियंत्रण बिगड़ गया जिसकी वजह से दोनों जाकर गड्ढे में गिर गए। इस हादसे के बाद दोनों की मौके पर मौत हो गई।
परिजनों में मातम का माहौल
स्थानीय लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद मामा भांजे के शव को बाहर निकल गया और घटना के बाद लोकेश मांडवी और कमलेश नेताम की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार में मां मातम का माहौल है।
Read More:- एमपी के मौसम का बदला मिजाज, बारिश के चलते बड़ी ठंड, किसानो की फसलों को नुकसान





