Home » स्पोर्ट्स » U19 Asia Cup Trophy: भारत को हराकर चैंपियन बनी पाकिस्तान की अंडर-19 क्रिकेट टीम, हुआ ग्रैंड वेलकम

U19 Asia Cup Trophy: भारत को हराकर चैंपियन बनी पाकिस्तान की अंडर-19 क्रिकेट टीम, हुआ ग्रैंड वेलकम

U19 Asia Cup Trophy
U19 Asia Cup Trophy

U19 Asia Cup Trophy : अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत को मात देकर पाकिस्तान की जूनियर टीम ने इतिहास का नया अध्याय लिख दिया। यह जीत इसलिए खास रही क्योंकि 2012 के बाद पहली बार पाकिस्तान ने यह ट्रॉफी अकेले अपने नाम की। इससे पहले 2012 में भारत और पाकिस्तान संयुक्त विजेता बने थे, लेकिन इस बार पाकिस्तानी टीम ने फाइनल में दमदार प्रदर्शन कर खिताब पर पूरी तरह कब्जा जमाया।

फाइनल मुकाबले में जीत के बाद जैसे ही पाकिस्तानी अंडर-19 टीम अपने देश लौटी, इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर माहौल पूरी तरह बदल चुका था। भारी संख्या में फैंस खिलाड़ियों के स्वागत के लिए उमड़ पड़े।

U19 Asia Cup Trophy

एयरपोर्ट पर मोबाइल की फ्लैश लाइट्स, नारों और तालियों के बीच खिलाड़ियों का ऐसा अभिनंदन हुआ, जिसने पूरे देश का उत्साह दिखा दिया। इस्लामाबाद एयरपोर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में खिलाड़ी मुस्कुराते हुए फैंस का हाथ हिलाकर अभिवादन करते नजर आए। समर्थकों ने अपने-अपने अंदाज में टीम को बधाइयां दीं। कई फैंस इसे सालों बाद मिली बड़ी खुशी बता रहे हैं।

सड़कों पर निकली विक्ट्री परेड

एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही जश्न सड़कों तक पहुंच गया। इस्लामाबाद में खास विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया, जहां ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक धुनों पर फैंस झूमते दिखे। खिलाड़ियों की बस के साथ-साथ चलती भीड़ ने पूरे माहौल को त्योहार में बदल दिया। हर तरफ हरे झंडे और जीत के नारे सुनाई दे रहे थे। इस जश्न में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी भी मौजूद रहे। वह अंडर-19 एशिया कप की ट्रॉफी हाथ में लेकर फैंस का अभिवादन करते नजर आए। उनकी मौजूदगी ने इस स्वागत को और खास बना दिया। सोशल मीडिया पर फैंस इस पूरे आयोजन को शाही इस्तकबाल कहकर संबोधित कर रहे हैं।

फाइनल के हीरो बने समीर मिन्हास

दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान की जीत के सबसे बड़े नायक समीर मिन्हास रहे। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 172 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। महज 71 गेंदों में शतक जड़ने वाले समीर ने अंडर-19 एशिया कप फाइनल का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर अपने नाम कर लिया। समीर मिन्हास की पारी की बदौलत पाकिस्तान ने 50 ओवर में 347/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया। इतने बड़े लक्ष्य के सामने भारतीय टीम दबाव में आ गई और पूरी पारी में लय नहीं पकड़ सकी। भारत की पूरी टीम 156 रन पर सिमट गई और पाकिस्तान ने एकतरफा अंदाज में फाइनल जीत लिया।

Read More : Indian Export Opportunities 2025: रेडीमेड गारमेंट्स की अमेरिका और यूरोप में ज्यादा मांग, देखें लिस्ट यहां…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?