Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ में हाल ही में सारबहरा बाईपास स्थित सुमन निकेतन रोड के पास एक बड़ी दुर्घटना हो गई। रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली की बाइक के साथ आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इस हादसे मैं ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना घटने के बाद में आसपास दुर्घटना देखते हुए अफरा तफरी का माहौल हो गया। घटना में युवकों को गंभीर चोटे आई है।
अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा
सेमरा निवासी इकबाल खान जोकि गौरेला के होंडा शोरूम में बाइक मिस्त्री के रूप में कार्य करते हैं। यह युवक किसी जरूरी काम से अपने साथी के साथ सारबहरा बाईपास की ओर जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिसकी वजह से टक्कर से युवक सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। यह अचानक ब्रेक लगाने की वजह से घटना हुई थी।
युवकों को तत्काल अस्पताल भेजा गया
जानकारी मिलते ही घटना होने के बाद यहां के लोगों ने जल्द ही दोनों ही युवकों को जिला अस्पताल पहुंचा दिया। इलाज चल रहा है और दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। युवकों को सिर और शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटे आई है। जिसकी वजह से इन्हें डॉक्टर ने अच्छे इलाज के लिए रायपुर एम्स अस्पताल में रेफर करवा दिया है। युवकों का इलाज फिलहाल रायपुर एम्स अस्पताल में चल रहा है।
घटना से मची अफरा तफरी
इस सड़क दुर्घटना के बाद में वहां अफरा-तफरी मच गई। लंबे समय तक यहां सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस वाहन मौके पर पहुंची जिसके बाद यातायात को संभालते हुए सामान्य करवाया और इस घटना की जांच अब गौरेला पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस इस मामले में जुट चुकी है।
Read More:- पूर्व विधायक राजेश जुवांठा आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर, आज होगा अंतिम संस्कार





