Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ में मालगाड़ी के दो डब्बे पलटे, मनेन्द्रगढ़-दर्रीटोला से टाईगर हिल्स जा रही थी मालगाड़ी

छत्तीसगढ़ में मालगाड़ी के दो डब्बे पलटे, मनेन्द्रगढ़-दर्रीटोला से टाईगर हिल्स जा रही थी मालगाड़ी

Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ में एक मालगाड़ी के दो डब्बे पलटने का मामला सामने आया है। मालगाड़ी मनेन्द्रगढ़-दर्रीटोला से टाईगर हिल्स की तरफ जा रही थी मालगाड़ी के दो डब्बे अचानक पटरी से उतर गए। इस दौरान यहां हादसा हो गया। घटना नागपुर चौकी क्षेत्र की है। इस घटना के बाद में रेल मार्ग पर तीनों लाइन पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है।

जिसकी वजह से कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस घटना के बाद में रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है ट्रेनों के संचालन में देरी हो रही है और रेलवे प्रशासन तत्काल राहत और बचाव कार्य करने में जुटे हुए हैं।

रेल यातायात हुआ बुरी तरह प्रभावित

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मालगाड़ी के डब्बे पलटने की वजह से पटरिया में बहुत भारी नुकसान देखने को मिला है। इस घटना के बाद में प्रभावित लाइन पर ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया है वही मलबे को हटाने और पटरी को ठीक करने के लिए विशेष टीमों को भेजा गया है और इस घटना के बाद में कई यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि ट्रेनों का संचालन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है और बचाव कार्य को पूरा करने में समय लग रहा है।

दुर्घटना का कारण क्या है?

मालगाड़ी द्वारा हुई इस दुर्घटना के बाद इसके कारणों की जांच की जा रही है कि आखिर यह दुर्घटना हुई कैसे। हालांकि अंदाजा लगाया जा रहा है कि तकनीकी खराबी या मानवी भूल की आशंका के कारण यह दुर्घटना हो सकती है। अब ऐसे में जांच पड़ताल की जा रही है ताकि इसके असली कारणों का पता चले। दुर्घटना प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। यातायात को सुचारू बनाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। जल्द से जल्द यातायात सामान्य रूप से शुरू कर दिया जाएगा।

Read More:- सैमसंग का नया मास्टर प्लान! सभी सस्ते स्मार्टफोन की लंका लगाने आ गया Galaxy A07 5G

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?