Home » उत्तर प्रदेश » यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, बस और एक वेन की भिड़ंत में 6 की मौत और कई घायल

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, बस और एक वेन की भिड़ंत में 6 की मौत और कई घायल

UttarPradesh News:- यमुना एक्सप्रेसवे पर आज एक भयानक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ है जिसकी वजह से लंबे समय तक यातायात भी प्रभावित रहा। जानकारी के मुताबिक सादाबाद कोतवाली अंतर्गत आने वाले गांव गढ़ी हरिया के निकट यमुना एक्सप्रेसवे पर 3 मार्च को सुबह के लगभग 4:00 एक निजी डबल डेकर बस और इको कार के बीच में ज़बरदस्त भिड़ंत हो गई।

इस भिड़ंत में लगभग 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिनमें से लगभग छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। खबर है कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी को जैसे ही बात की जानकारी मिली वह तुरंत मौके पर पहुंचे और मृतकों के शवों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जबकि घायलों को उपचार के लिए खंडोली थाना क्षेत्र के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद यातायात हुआ प्रभावित

जानकारी के मुताबिक एक निजी डबल डेकर बस दिल्ली से गोरखपुर की तरफ आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान सादाबाद क्षेत्र के गांव गढ़ी हरिया के निकट यमुना एक्सप्रेसवे पर यह हादसा हो गया इस हादसे में लगभग 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिसमें से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक वेन में सवार सभी लोग दिल्ली से राजाखेड़ा राजस्थान की तरफ जा रहे थे।

हादसे में घायल और मृतकों के नाम

जानकारी के मुताबिक इस हादसे में दिनेश पुत्र हुकुम सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी गांगुली थाना राजाखेड़ा जनपद धौलपुर राजस्थान और सुनीता पत्नी दिनेश उम्र लगभग 40 साल निवासी गांगुली थाना राजाखेड़ा जनपद धौलपुर राजस्थान। इन लोगों की हादसे में मौत हो चुकी है।

इसमें घायलों के नाम मनोज पुत्र सुरेश चंद्र निवासी बाजना थाना राजाखेड़ा जनपद धौलपुर राजस्थान जिसकी उम्र 25 वर्ष थी और रानी पत्नी मनोज उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी बाजना थाना राजाखेड़ा जनपद धौलपुर राजस्थान। जयदीप पुत्र मनोज उम्र 4 साल निवासी बाजना थाना राजाखेड़ा जनपद धौलपुर राजस्थान। इन लोगों के नाम सामने आए हैं।

Read More:- सोना-चांदी के भाव बढ़ते जा रहे तेजी के साथ, जाने कितना चल रहा आज ताजा बाजार भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?